उदयपुर। जिला विशेष टीम एवं गोवर्धनविलास थाने की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने सोमवार को एक तस्कर से प्रतिबंधित मादक पदार्थ एमडीएम (मिथाइल एनीडियोक्सी मेथामफेटामाइन) बरामद किया। जिसे वह कार के जरिए लेकर जा रहा था। बरामद 426 एमडीएम का बाजार मूल्य सत्तर लाख रुपए से अधिक बताया गया।
प्रशिक्षु आईपीएस निश्चय प्रसाद के नेतृत्व में की गई यह कार्रवाई जोगी तालाब के समीप नाकाबंदी के दौरान की गई। पुलिस को देखकर एक कार चालक ने अपने वाहन को मोड़ा तो उस पर शंका हुई। जिस पर उसका पीछा किया गया। कार की तलाशी में उक्त मादक पदार्थ बरामद हुआ। गोवर्धनविलास थानाधिकारी अजय सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी वल्लभनगर क्षेत्र के सिंधियों का बड़गांव निवसी हकीम मोहम्मद पुत्र अब्दुल मोहम्मद था, जिसके खिलाफ पूर्व में भी मादक पदार्थ की तस्करी के मामले दर्ज हैं। पूछताछ में उसने बताया कि वह इन दिनों सवीना थाना क्षेत्र के रोशन नगर में किराए का मकान लेकर रह रहा था। पुलिस आरोपी हकीम मोहम्मद से पूछताछ में जुटी है कि वह यह मादक पदार्थ कहां से लाया। अभी तक पड़ताल में यह पता चला कि वह स्वयं नशा करने वाले लोगों को उक्त मादक पदार्थ बेचा करता था। पुलिस ने उसकी कार तथा मोबाइल भी जब्त कर लिया है। इस वारदात से पहले वह शराब की तस्करी करने के मामले में भी पुलिस गिरफ्त में आ चुका था।