जार के उदयपुर इकाई की मासिक बैठक : पत्रकार सम्मान समारोह समेत कई बिंदुओं पर हुआ विचार विमर्श

उदयपुर। जर्नलिट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के उदयपुर इकाई की मासिक बैठक रविवार को शोभागपुरा रोड स्थित कुमावत रेस्टोरेंट में जार के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कुछ लंबित मुद्दों सहित मार्च महीने में आयोजित होने वाले (सुधाकर जी पियूष के जन्मदिन अवसर पर) पत्रकार सम्मान समारोह समेत कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में युवा पत्रकार नवरतन खोखावत का सम्मान किया गया। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष सुभाष शर्मा व जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा “राजदीप” ने उपरना व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ग्रामीण से घासा निवासी लिलेश सूयल का भी अप्रत्यक्ष सम्मान किया गया। दोनों युवा पत्रकारों की श्रेष्ठ रिपोर्टिंग व खबरों की सराहना की गई। बैठक में जार सदस्यो की ओर से कई सकारात्मक सुझाव और विचार रखे गए। जिन पर चर्चा हुई और अवश्य निर्णय लिए गए।
बैठक में  हुए निर्णय : सुधाकर जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रकार सम्मान समारोह का आयोजन, समारोह में चयनित 5 पत्रकार और अतिथि को सम्मानित करने का निर्णय तथा जार उदयपुर के मासिक डिजिटल बुलेटिन के संपादन व प्रकाशन आदि विषयो पैर चर्चा की गई। बैठक में जार के प्रदेश सचिव राजेश वर्मा, उपाध्यक्ष नानालाल आचार्य, जिला महासचिव दिनेश भट्ट, कोषाध्यक्ष गोपाल लोहार, हरीश नवलखा, जितेंद्र माथुर, लक्षित लोहार, यतींद्र दाधीच, नवरतन खोखावत, यशवंत सालवी, योवंतराज माहेश्वरी, हर्षवर्धन आदि उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!