उदयपुर। सुहालका कलाल महासभा उदयपुर द्वारा सात दिवसीय सुहालका प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता- 2024 का फील्ड क्लब पर आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन भोपालपुरा थाना वृत्त अधिकारी भरतनाथ योगी जी द्वारा किया गया. महामंत्री कीरतेश सुहालका ने बताया की रेगुलर वर्ग मुकाबले में सुहलका वॉरियर्स ने सुहलका कैपिटल को 52 रनों से हराया मोहित मैन ऑफ द मैच रहे! दूसरे मुकाबले में सुपर किंग्स ने सुहालका थंडर को 82 रनो से हराया रमन मैन ऑफ़ द मैच रहे.

तीसरे मुकाबले में सुहालका इंडियंस ने सुहालका टाइटंस को 7 विकेट से हराया ! रोहित मैन ऑफ़ द मैच रहे ! समाज अध्यक्ष राजेंद्र सुहलका ,कोषाध्यक्ष चित्रेश सुहालका, खेल मंत्री रमन सुहालका, कार्यकारिणी सदस्यगण एवं भारी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे! इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 13 जनवरी 2024 को खेला जाएगा एवं बच्चों एवं महिलाओं के लिए भी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी. प्रतियोगिता 2024 का यह 18 व संस्करण है समाज के भामाशाह एवं सुहालका कलाल महासभा के तत्वाधान में फील्ड क्लब ग्राउंड पर क्रिकेट प्रतियोगिता का साथ दिवसीय होने जा रही है जिसमें समाज के अध्यक्ष महोदय राजेंद्र कोषाध्यक्ष चित्रेश महामंत्री क्रितेश खेल मंत्री रमन मीडिया प्रभारी पृथ्वीराज ने सारी जानकारी दी।हर साल की तरह सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज समाज की कार्यकारिणी टीम और समाज के भामाशाहों के सौजन्य से जूनियर वर्ग 6 सीनियर वर्ग 4 इस प्रतियोगिता में भाग लेती है T20 क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता आयोजित होते हे।
सुहालका कलाल महासभा का सात दिवसीय सुहालका प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज
