मकान में दबिश देकर 18 जुआरियों को पकड़ा

2 लाख 45 हजार रुपए जब्त
भीलवाड़ा। डीएसटी टीम और मंगरोप थाना पुलिस ने मकान में दबिश देकर 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। 2 लाख 45 हजार रुपए भी जब्त किए गए है। भीलवाड़ा में जुए-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए एसपी श्याम सिंह के निर्देश पर डीएसटी टीम और मंगरोप पुलिस ने मकान में दबिश दी। मंडपिया चरणान में रविवार रात सांवरिया जाट के घर के पास दबिश दी। यहां 18 लोग ताश के पत्तों पर जुआ खेलते मिले। पुलिस ने घेरा बनाकर जुआरियों को गिरफ्तार किया और 2 लाख 44 हजार 790 रुपए नकद व जुआ सट्टा खेलने की सामग्री बरामद की।
18 जुआरी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से नवीन (34) पुत्र मूलचन्द सिन्धी निवासी पटेलनगर , सुमित सुत्रकार (38) पुत्र लीलाधर सुत्रकार निवासी शाम की सब्जी मण्डी , शंकरलाल (52) पुत्र प्यारचंद माली कांवा खेडा, शहजाद (58) पुत्र सराजुदीन भवानीनगर, मनोज कुमार (64) पुत्र मेउमल सिन्धी निवासी बापुनगर, विनोद (34) पुत्र रामसुख खटीक दादाबाडी, किशन (36) पुत्र गोरधन बैरवा अम्बेडकर कोलोनी, दिनेश (40) पुत्र मांगीलाल खटीक दादाबाडी, मोहम्मद असरफ (36) पुत्र मो. इशाक गुलनगरी, रफीक अहमद (67) पुत्र मोहम्मद अहमद भवानीनगर, कमरूदीन (50) समसुदीन गुलशन नगर, घनश्याम (53) पुत्र लादूलाल माहेश्वरी पंचवटी, सुन्दर (54) पुत्र रूपलाल जाट कावाखेड़ा, संजय सालवी (36) पुत्र रामेश्वर लाल सालवी जुनावास, दीपक (30) पुत्र ओमप्रकाश डाकोत दादाबाडी, पीरू (28) पुत्र रतनलाल ओड ओडो का खेड़ा, सांवरिया (43) पुत्र कजोड जाट कच्ची बस्ती मण्डपिया चारणान,इकबाल मोहम्मद (30) पुत्र सदीक मोहम्मद गुलनगरी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम में ये शामिल
जुआरियों को पकड़ने वालों में मंगरोप थाना प्रभारी ठाकराराम, , डीएसटी इंचार्ज अशोककुमार विश्नौई, दीवान करण सिंह, नारायणलाल मंगरोप, शंकरनाथ, प्रताप , ऋषिकेश, पवन, रविन्द, दिलीप सिंह , राधेश्याम,मनोहर लाल , गिरीराज , मुकेश, जितेन्द्र्र , सन्दीप , भगवानलाल शामिल थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!