प्रतापगढ़ : जिला स्तरीय योगा ओलम्पियाड बालक व बालिका वर्ग प्रतियोगिता का हुवा आयोजन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

प्रतापगढ़, 4 दिसम्बर।  कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ललीता बलाई ने बताया कि जिला स्तरीय योगा ओलम्पियाड बालक व बालिका वर्ग प्रतियोगिता वसुमित्र सोनी जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ,निधी बोबडा अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ,प्रतियोगिता संयोजक श्यामलाल मीणा,शिक्षा विद् ,बद्रीलाल , नानालाला लोहार व जिला खेल प्रभारी महेश सिंह के आतिथ्य में सम्पन्न हुई। मुख्य निर्णायक गोविंद दुबेला ने प्रतियोगिता प्ररिचय प्रदान कर विभिन्न जानकारी दी।
बालक वर्ग प्रभारी नैनुराम मीणा व बालिका वर्ग प्रभारी चन्द्रप्रकाश गहलोत ने आसन, प्राणायाम  बन्ध व क्रियाओं का विधिवत प्रर्दशन की सावधानी कौशल बताएं ।वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक गजेन्द्र  शर्मा ,,आजाद गौड़ ,दिलीप
सिंगोलिया , शहजाद मसूरी, दिनेश  मीणा ,सुरेन्द्र सुमन व अनिता गुप्ता ,अरविंद शर्मा ,चन्द्रप्रकाश गहलोत ,महेश सिंह जाडावत व मुख्य निर्णायक गोविंद दुबेला योग गुरू नैनुराम मीणा को कुशल संचालन निष्पक्ष निर्णय हेतु सम्मानित किया ।
श्याम जी मीणा प्रधानाचार्य अचलपुर ने का  कि एकलव्य की तरह सतत साधना एक लक्ष्य धैर्य संयम के साथ परिश्रम सफलता का प्रथम सुत्र है अतःजीवन में मेहनत को हथियार बनाओं सफलता आपके चरण चूमेगी।इसी क्रम में निधी बोबडा ने कहा कि मैं आपके प्रयासों से बहुत प्रसन्न हूं लेकिन अभी चार कदम चले हैं मंजिल अब भी दूर है जब तक सफल ना हो लगे रहो।
सुंदर आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुये वसुमित्र सोनी ने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य सफल जीवन हेतु नियमित योगाभ्यास प्राणायाम क्रियाएं बंध सफलता का आधार हैं।जीवन में ध्यान एकाग्रता प्रदान करता है योगाभ्यास संयम संग बलिष्ठ स्फूर्ति प्रदान करता हैं अतःदैनिक दिनचर्या में योगाभ्यास जरूरी हैं। इस अवसर पर मनीष  शर्मा उपप्रधानाचार्य ,हरिराम जी मीणा ,अरविंद  शर्मा ,योग प्रशिक्षिका अनिता जी गुप्ता, स्नेहलता निर्वाण ,दुर्गा आचार्य ,दुर्गा रैदास ,परवीन शेख ,मंजु सालवी  के साथ  जिले के सैकड़ों प्रतिभागी उपस्थित थे। आभार आयोजक विधालय संस्था प्रधान ललीता बलाई ने व्यक्त किया व  संचालन शा.शिक्षक सुरेन्द्र सुमन ने किया।
प्रतियोगिता परिणाम
जनरल चौम्पियन शीप केजीबीवी अचलपुर व महात्मागांधी विधालय  प्रतागढ की रही।व्यक्तिगत स्पर्धा सीनियर वर्ग बालिका चंचल अचलपुर प्रथम ,जया अचलपुर द्वितीय व एंजल शर्मा छोटीसादड़ी तृतीय  जुनियर वर्ग अन्वी शर्मा प्रथम सिमरन छोटीसादड़ी द्वितीय नंदिता सिंह देवड़ा महात्मागांधी प्रतापगढ तृतीय टीम ईवेंट सीनियर  वर्ग में  चंचल व जया अचलपुर प्रथम प्रतिभा व एंजल शर्मा छोटीसादड़ी द्वितीय रिति व अमली पालीवाल गली प्रतागढ तृतीय जुनियर वर्ग में अन्वी व नंदिता सिंह पालीवाल गली प्रतापगढ प्रथम ,राधा व सपना केजीबीवी छोटीसादड़ी द्वितीय ,संतोषी व वर्षा घण्टाली तृतीय रहे।
इसी प्रकार बालक वर्ग में रवि राज दलोट प्रथम ,कार्तिक सुथार छोटीसादड़ी द्वितीय व नमन तेली छोटीसादडी तृतीय रहे।सीनियर वर्ग में वंश टेलर छोटीसादड़ी प्रथम ,सुनील महिडा प्रतापगढ व अक्ष माली छोटीसादड़ी  द्वितीय लविन देवडा दलोट द्वितीय रहे।सर्वश्रैठ बालिका वर्ग अन्वी शर्मा व‌ बालक वर्ग में रविराज दलोट रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!