फतहनगर। ग्रामीण ओर शहरी महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण महिला स्वरोजगार फाउंडेशन ने फतेहनगर में ब्यूटी पार्लर और सिलाई कौशल केंद्र का आयोजन किया गया। इस केंद्र का उद्देश्य था कि फतेहनगर की लड़कियों को सिलाई और ब्यूटी पार्लर के कोर्स को फतेहनगर में ही करने का मौका मिले, ताकि वे स्वरोजगार की ओर अग्रसर हो सकें।
इस कौशल केंद्र में 30 बालिकाओ ने ब्यूटी पार्लर का कौशल प्रशिक्षण लिया है और इस प्रशिक्षण को योग्य ट्रेनर, श्रीमती जया पालीवाल ने प्रदान किया। श्रीमती जया पालीवाल खुद आत्मनिर्भर हैं और उन्हे ब्यूटी पार्लर के क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। बालिकाओ ने कौशल केंद्र में प्रशिक्षण लेकर अपने हुनर को बढ़ाया और आज संस्था द्वारा सभी को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिससे वे भविष्य में अपना सिलाई केंद्र और पार्लर खोल सकेंगी और ऋण ले सकेंगी।
इस पहल के माध्यम से, महिला स्वरोजगार फाउंडेशन ने ग्रामीण एंव शहरी महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का महत्वपूर्ण कदम उठाया है और उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ावा दिया है।
अन्तर महाविद्यालय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता नोसर व नीतू ने जीते मेडल
फतहनगर। मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर की अन्तर महाविद्यालय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता 2023-24 के अन्तर्गत महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय की तृतीय वर्ष कला की छात्रा सुश्री नोसर जाट एवं नीतू जाट ने मेडल जीते।
प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत ने बताया कि एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन उदयपुर में हुआ जिसमें महाविद्यालय की दो छात्राओं ने भाग लिया इनमंे नोसर जाट ने 400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान एवं नीतू जाट ने उॅची कूद में तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की दोनो छात्राओं का स्टाॅफ सदस्यों ने स्वागत कर मनोबल बढ़ाया। उक्त जानकारी शारीरिक शिक्षक महेश चन्द्र जाट ने दी।
