– शहर में निर्दलीय कोठारी की जीत , कांग्रेस का सफाया
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जिले की 7 विधानसभा सीटों की मतगणना तिलकनगर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुबह 8 बजे से जारी है। प्रत्याशियों के परिणाम पर कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।भीलवाड़ा शहर में निर्दलीय अशोक कोठारी 10778 वोटों से जीत चुके है। भीलवाड़ा सीट पर ओम नारनीवाल (कांग्रेस), विट्ठल शंकर अवस्थी (भाजपा) व अशोक कोठारी (निर्दलीय) के रूप में मैदान में थे जिसमें से अशोक कोठारी 10778 वोटों से जीते। आसींद में हगामी लाल मेवाड़ा (कांग्रेस), जब्बर सिंह सांखला (भाजपा) व धनराज गुर्जर (आरएलपी) से थे। यहां मुकाबल नजदीक रहा और जब्बर सिंह सांखला 1526 से जीत गए। सहाड़ा में राजेंद्र त्रिवेदी (कांग्रेस), लादू लाल पितलिया (भाजपा), रूपलाल जाट (आरएलपी) से मैदान में थे जिसमें से लादूलाल पितलिया 62519 वोटों से जीते। मांडल से रामलाल जाट (कांग्रेस), उदयलाल भड़ाना (भाजपा) से थे। रामलाल जाट जो मंत्री रहे, वे भी उदयलाल भड़ाना से चुनाव हार गए। भडाना 35878 वोटों से जीते। मांडलगढ़ में विवेक धाकड़ (कांग्रेस) के व गोपाल शर्मा (भाजपा) से मैदान में थे जिसमें से गोपाल शर्मा 8194 वोटों से जीते। शाहपुरा से नरेंद्र बैरवा (कांग्रेस) ), लालाराम मीणा (भाजपा) व कैलाश मेघवाल (निर्दलीय) थे। लालाराम मीणा 59298 वोटों से विजयी रहे। कैलाष मेघवाल का सहानुभूति का कार्ड काम नहीं आया। जहाजपुर में धीरज गुर्जर (कांग्रेस), गोपी मीणा (भाजपा) से मैदान में थे। जिसमें से गोपी मीणा ने केवल 580 वोटों से जीत दर्ज की।
भीलवाड़ा की 6 सीटों पर भाजपा का कब्जा
