उदयपुर 27 नवंबर / भारतीय जनता पार्टी शहर विधानसभा के प्रत्याशी ताराचंद जैन मतदान की समाप्ति के दूसरे दिन अपने निवास से निकलकर देव दर्शन किया एवं पार्टी के वरिष्ठ जनों से मुलाकात की। सर्वप्रथम ताराचंद जैन जगदीश मंदिर पहुंचे जहां पर भगवान जगदीश के दर्शन कर जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जगदीश शर्मा रमेश सोनी भगवान वैष्णव विजय आहुजा विजय मेहता गोविंद सोनी हिम्मत सिंह चैहान कैलाश सोनी राजेंद्र परिहार आदि उपस्थित थे। यहीं पर पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवान वैष्णव की होटल पर पहुंचे और मुलाकात की।
यहां से ताराचंद महाकालेश्वर मंदिर गए जहां पर राजेश वैष्णव बलवीर सिंह दिगपाल रणजीत सिंह दिगपाल आदि कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया पश्चात उन्होंने महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए।
यहां से गणेश टेकरी पहुंचे जहां पर मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा आकाश वागरेचा आदि के स्थानीय में भगवान गणेश जी के दर्शन किए।
यहां से बोहरा गणेश जी पहुंचे जहाॅ स्थानीय पार्षद व गैराज समिति के अध्यक्ष मनोहर चैधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जैन ने बोहरा गणेश जी की आराधना कर पूजा अर्चना की और जीत का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र मारू, अलोक चतुर्वेदी, महेश भावसार, महामत्री गजपाल सिंह राठौड़, पूर्व पार्षद ओम चितौड़ा, सुनील जैन, केके कुमावत, पार्षद भरत जोशी, करणमल जारौली, गोपाल सालवी, हेमंत बोहरा, पूर्व बार अध्यक्ष महेन्द्र नागदा, शिव शंकर नागदा, लोकेश जोशी, गीता नागदा, भंवर बंजारा, राकेश महर्षि, कुलीन नागदा, रंजीत खोखावत , अशोक आमेटा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यहां से ताराचंद जैन विभिन्न गुरुद्वारों में जाकर गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव के पर्व पर मत्था टेका एवं प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सभी गुरुद्वारा कमेटियों द्वारा उनका अभिनंदन किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी ताराचंद जैन ने देव दर्शन कर वरिष्ठ जनों से मिले
