प्रतापगढ़ : सतरंगी सप्ताह के तहत दीपदान के माध्यम से दिया मतदान का संदेश

प्रतापगढ़,22 नवंबर। विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर स्वीप अभियान के तहत् आयोजित किए जा रहे सतरंगी सप्ताह के तहत आमजन को मतदान हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से लाल रंग थीम पर नैतिक एवं सुगठित मतदान को लक्षित करते हुए ‘लालच पर होगी चोट, सोच समझकर करेंगे वोट’ थीम पर दीपदान व अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत मतदाताओं को वोट कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी देने के लिए जागरूक किया गया।

उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयपुर के निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव 2023 में मतदाता जागरूकता एवं मतदान प्रतिशत में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए  जिले में मतदान से पूर्व सतरंगी सप्ताह का आयोजन 16 नवम्बर से शुरू हुआ था। इसके तहत 22 नवम्बर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना था। सतरंगी सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों द्वारा मतदाता जागरूकता के हर संभव प्रयास किए गए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!