फतहनगर। नगर के महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनो इकाईयों द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के तहत मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन संस्था सचिव मनोहर लाल कावड़िया के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत ने सभी स्वंय सेवको को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी देवेन्द्रसिंह राठौड़ ने एक मत का ऐतिहासिक महत्व बताया। राजनीति विज्ञान के व्याख्याता अमनाराम ने लोकतन्त्र एंव मतदान व्यवहार पर अपने विचार रखे। महाविद्यालय छात्रा डिम्पल सिकलीगर ने मतदान विषय पर कविता प्रस्तुत की। इसी के साथ विद्यार्थियो द्वारा मतदाता जागरूकता पर रैली निकाली गई। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डाॅ.शारदा जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कार्यक्रम का संचालन डाॅ. मोनिका जैन ने किया। इस आयोजन में समस्त संकाय सदस्यो एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।
