जेके मोड से कलेक्ट्रेट तक बुधवार को मशाल रैली, फिर हर पंचायत में रात्रि चौपाल भी
राजसमंद 7 नवंबर। विधानसभा आम चुनाव 2023 में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आमजन से मतदान की अपील करने हेतु बुधवार 8 नवंबर को सांय 6 बजे से मशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। स्वीप कार्यक्रम प्रभारी जिला परिषद सीईओ राहुल जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने, मतदाताओं को निर्भिक होकर मतदान करने, मतदान के प्रति जारूकता पैदा करने के उद्देश्य से बुधवार को सांय 6 बजे से मशाल जलुस एवं केंडल मार्च निकाला जाएगी। यह रैली जेके मोड़ कांकरोली से कलेक्ट्रेट राजसमंद तक निकाली जाएगी।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने समस्त कार्यालयाध्यक्षों से अनुरोध किया कि रैली में समस्त विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्काउट गाईड द्वारा भाग लिया जावेगा। उन्होनें सभी से मशाल रैली में समय पर उपस्थित होने हेतु अनुरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मतदाताओं के जागरूकता कार्यक्रम के तहत सभी ग्राम पंचायतों में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जावेगा, उन्होनें जानकारी देते हुए बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने, मतदाताओं को निर्भिक होकर मतदान करने मतदाओं में मतदान के प्रति जारूकता पैदा करने के उद्देश्य से जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में बुधवार को सांय 6 बजे से रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ग्राम पंचायत क्षेत्र के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, आंगनवाडी कार्यकर्ता, आमजन उपस्थित रहेगें। रात्रि चौपाल में मतदान जागरूकता संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। चौपाल स्थल पर मतदाता जागरूकता के बैनर, पोस्टर लगवाये जावेगें। नुक्कड नाटिका, रंगोली, मतदान गाना, दीपदान इत्यादि के माध्यम से जागरूकता उत्पन्न की जाएगी।
