’सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। सेंट ग्रिगोरियस सी. से. स्कूल उदयपुर में आज सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत सेंट ग्रिगोरियस सी. से. स्कूल, मुलाकुझा (केरल) के 40 विद्यार्थियों के एक दल का स्थानीय विद्यालय व स्थानीय सेंट ग्रिगोरियस स्कूल के बीच संास्कृतिक आदान-प्रदान किया गया।
स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्या शुभा जोस एवं उप प्रधानाचार्य प्रभारी अनिल गोस्वामी ने केरल विद्यालय के प्रबंधक जे. अब्राहम, प्रधानाचार्या एनी सुसन चेरियन एवं दल का स्वागत किया। उन्होंने अपने स्वागत उद्बोधन में इस तरह के कार्यक्रमों की उपयोगिता देश के सांस्कृतिक समन्वय और अपने देश को जानने-समझने के लिए अनिवार्य बताया। कार्यक्रम में समूह गीत, समूह नृत्य, वांचीपट्टू , कश्मीरी नृत्य आदि प्रस्तुत हुए। सांस्कृतिक आदान-प्रदान का यह क्रम आगे भी जारी रखने के वादे के साथ कार्यक्रम समन्वयक साबू चेरियन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। शनिवार को ही दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन भी किया गया। श्री राम के राज्याभिषेक की सुंदर झाँकी ने सबका मन मोह लिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!