दीपावली पर सहकारी उपभोक्ता थोक भंडार की ओर से मिलेगी शुद्ध मिठाइयां

संभागीय आयुक्त ने किया मिठाई दर के पोस्टर का विमोचन
उदयपुर 5 नवंबर। उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भंडार की ओर से इस वर्ष भी दीपावली पर्व पर आमजन को शुद्ध मिठाइयां वाजिब दाम पर उपलब्ध कराई जाएगी। मिठाईयों के विक्रय दर के पोस्टर का विमोचन रविवार को संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने किया। आयुक्त ने मिठाइयों की गुणवत्ता के संबध में भण्डार महाप्रबंधक आशुतोष भट्ट से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने भंडार की ओर से लगातार दीपावली त्यौहार पर उदयपुर की जनता को शुद्ध व वाजिब दाम पर मिठाईया उपलब्ध कराने के प्रयास की सराहना की।
इस मौके पर संभागीय आयुक्त ने भण्डार का निरीक्षण किया और समस्त उत्पादों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए गुणवत्ता बनाए रखने एवं उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान मे रखते हुए सेवाएं देने की बात कही।
भण्डार महाप्रबंधक आशुतोष भट्ट ने बताया कि दीपावली के अवसर पर काजू कतली, काजू रोल के साथ मक्खन बडे, बेसन चक्की, सोहन पपडी भण्डार के सभी सुपरमार्केट पर आज से ही उपलब्ध रहेगी एवं अग्रिम बुकिंग भी सुपरमार्केट पर की जावेगी। यह सभी मिठाइयां शुद्ध सरस घी से निर्मित है। इनमें काजू कतली 580 रुपये प्रति किलो, काजू रोल 660 रुपये प्रति किलो, सोहन पपडी 380 रुपये प्रति किलो, बेसन चक्की 380 रुपये प्रति किलो, मक्खन बडे 480 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेंगे। इस अवसर पर भण्डार कर्मी सतीश परिहार, राजीव सिंह एव अन्य स्टाफ सदस्य व उपभोक्ता मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!