भगवान चारभुजा नाथ और संत वंदन के साथ मेवाड़ ने किया जनसम्पर्क

नाथद्वारा, 05 नवम्बर। नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महाराज कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़ ने रविवार को दिन भर तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने देवदर्शन, संत वंदन के साथ विभिन्न समाजों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकताओं को लेकर भी समाजजनों से राय ली।

नाथद्वारा विधानसभा प्रभारी श्रीमती अलका मूंदड़ा ने बताया कि रविवार को महाराज कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़ ने नाथद्वारा में भगवान चारभुजा नाथ के दर्शन किए। संत ज्ञानानंद महाराज, संत शिवानंद महाराज का भी वंदन किया। इस दौरान भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान राजस्थान एवं धर्म रक्षा समिति मेवाड़ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से भी उन्होंने चर्चा की।

भाजपा प्रत्याशी महाराज कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़ वल्लभपुरा में जनसंघ और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोपाल गुर्जर से भी मिले और उनसे क्षेत्र की आवश्यकताओं को लेकर चर्चा की। यहां अधिवक्ता तिलकेश शर्मा के घर पर उन्होंने भोजन किया। इस दौरान मेघश्याम पालीवाल, लोकेश शर्मा, भैरव सिंह गुर्जर, प्रवीण गुर्जर आदि साथ थे। ब्रह्मपुरी, नाथूवास में डॉ. बीएल जोशी परिवार में भी बैठक हुई और चुनाव को लेकर चर्चा की गई।

महाराज कुंवर मेवाड़ के साथ जनसम्पर्क में पूर्व पार्षद मीरा देवी पालीवाल, जनसंघ कार्यकर्ता जमनादास गुर्जर, घनश्याम जोशी, रमेश पुरोहित, पूर्व पार्षद प्रत्याशी सत्तू भाई गुर्जर, लक्ष्मी देवी जोशी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महाराज कुंवर मेवाड़ ने स्वतंत्रता सेनानी चौधरी मदन मोहन सोमटिया, उनके पुत्र योगेश चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने शांति कुटीर, रावतों का दरवाजा, गणेश टेकरी, प्राचीन हनुमान मंदिर, गणेश नगर में भी जनसम्पर्क किया। गणेश नगर में वरिष्ठ कार्यकर्ता नरोत्तम जोशी के घर पर उन्होंने आसपास के परिवारों से मुलाकात की और अपने पक्ष में मत व समर्थन की अपील की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!