उदयपुर। शहर में सूरजपोल के जोगीवाड़ा में रह रही भीलवाड़ा की नर्सिंग छात्र ने सेल्फोस की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार कोडिया भीलवाड़ा हाल जोगीवाड़ा निवासी भानुप्रतापसिंह 22 पुत्र दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने शुक्रवार को सेल्फोस की गोलियां खा आत्महत्या कर ली। वह बीएससी नर्सिंग फाइनल ईयर का छात्र था। मरने पूर्व लिखे सुसाइड नोट में कारण प्रेम प्रसंग होना बताया। पुलिस ने सुसाइड नोट का खुलासा नहीं किया। शव को शुक्रवार को एमबी चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया जहां शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा।
बीमारी से वृद्ध की मौत
भींडर क्षेत्र में पंजाब निवासी सुखदेश सिंह 55 पुत्र अणित सिंह सिख की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
नर्सिंग छात्र ने खाया जहर, मौत
