’उदयपुर रोटरी दिवाली मिलन 2023 का पोस्टर विमोचन’

उदयपुर। शहर के सभी 12 रोटरी क्लब्स व इनरव्हील क्लब पहली बार मिलकर संयुक्त रूप से आगामी 18 अक्टूबर को सौ फीट सोभागुपरा रोड़ स्थित अशोका ग्रीन के बेंक्विट हॉल में एक भव्य दिवाली मिलनसमारोह आयोजित किया जायेगा। जिसका पोस्टर विमोचन आज किया गया।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ.निर्मल कुणावत ने बताया कि यह दिवाली मिलन समारोह बहुत ही खास होने वाला है, जिसमें उदयपुर शहर के सभी रोटेरियन अपने परिवार और मित्रों के साथ मिलकर दिवाली मिलन समारोह में शामिल हांगे। आज पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में सभी 12 रोटरी क्लब्स के अध्यक्ष,सचिव, असिस्टेंट गवर्नर, क्लब ऑफिसर्स आदि मौजूद रहे। इस समारोह का मुख्य आकर्षण दियांे से रोटरी, फैशन परेड, समूह नृत्य आदि कार्यक्रम होंगे। उदयपुर के सभी रोटरी सदस्यों में इस दीवाली मिलन को लेकर काफी उत्साह है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!