उदयपुर।शहर की हिरणमगरी थाना पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसने बैंक में फर्जी खाता खुलवाने के लिए फर्जी आधारकार्ड तथा पैन कार्ड बना लिया था। खुलासा होने बैंक प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को की थी।
हिरणमगरी थानाधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने सांचोर जिले के जम्मेश्वरपुरा—बिछीवडी, सरवाना निवासी विक्रम विश्नोई उर्फ विपुल जांगिड उर्फ अनुप्रित पुत्र भंवरलाल विश्नोई को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से बनाया गया फर्जी आधार कार्ड एवं पैन कार्ड, विभिन्न बैंक खातों की पासबुक और चेक बुक्स के अलावा एक लैपटॉप भी बरामद किया है। उसके खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 420,467,468,471 और120 बी के तहत मामला दर्ज किया था। उसके फर्जी दस्तावेज तैयार कर खाता खुलवाने के मकसद को जानने के लिए उसे दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पता चला कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए फर्जी तरीेके से बैंकों में खाता खुलवाकर ठगी का एक गिरोह प्रदेश में सक्रिय है। जिसमें उसके शामिल होने की पूरी संभावना है। इसको लेकर भी उससे पूछताछ की जा रही है।
फर्जी आधार कार्ड एवं पैन कार्ड से खुलवा लिया था खाता, पुलिस ने किया गिरफ्तार
