22 मोटर साईकिल बरामद करते हुए चार शातिर अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
उदयपुर। उदयपुर जिले में मोटर साइकिल एवं स्कुटियों की लगातार हो रही चोरी की वारदातों को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक भुवण भूषण यादव के आदेशानुसार रोकथाम एवं धरपकड़ हेतु चलाए गए विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा प्रियंका के निर्देशन में व वृत्ताधिकारी वृत्त मावली श्रीमती कैलाश कुंवर एवं सुरेश चन्द मीणा पुलिस थाना फतहनगर के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा थाना सर्कल में हो रही मोटरसाईकील एवं स्कुटी चोरी रोकने हेतु गोविन्दसिंह,सुनिल कुमार,दिनदयाल,अशोक कुमार व दुसरी टीम बाबुलाल, गिरीराज,योगेश,देवेन्द्र सिंह ने भीड़ भाड़ वाली जगहो पर संदिग्ध लोगो पर निगरानी रखना शुरु कर दिया। थाना सर्कल से अधिक मोटर साईकिल चोरी होने की घटनाये होने से टीम को सादा वर्दी में थाना सर्कल में निगरानी के निर्देश दिये गये। टीम द्वारा थाना सर्कल में संदिग्धों पर निगरानी शुरू की गई तो किशन जटिया निवासी सनवाड, यश गिरी उर्फ सानु, सुरेश भील निवासी सनवाड़, पंकज जाट निवासी जैवाणा की संदिग्ध गतिविधियां हो हर रोज अलग-अलग मोटर साईकिलों पर घूमना फिरना एवं शराब र्पािर्टयां करना ज्ञात आना पाया जाने से उक्त लडकों पर नजर रखी गई तो 17अक्टूबर,2023 को सनवाड चैराह से पहले किशन जटिया व सुरेश भील चोरी करने की फिराक में घूम रहे थे जिसको रोका और नाम पता पूछा तो अपना नाम किशन पिता मांगीलाल जाति जटीया उम्र 18 साल निवासी सनवाड व सुरेश पिता मांगीलाल जाति भील निवासी सनवाड होना बताया। इनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो किशन जटिया, सुरेश भील व इनके अन्य साथी पकज जाट व सानु उर्फ यशगिरी गोस्वामी के साथ मिलकर उदयपुर, राजसमन्द व चितौडगढ जिले से करीब 60 मोटरसाईकिले चोरी करना बताया जो थाना प्रतापनगर, सुखेर, अम्बामाता, हिरणमगरी, फतहनगर, मावली जिला उदयपुर थाना राजनगर कांकरोली रेलमगरा जिला राजसमन्द एवं थाना सदर, कोतवाली, कपासन, भुपालसागर जिला चित्तोडगढ से चुराना व चितौडगढ़ में माया उर्फ विकास निवासी सैथी चितोडगढ, संजय जाट निवासी पाखण्ड का खेड़ा व जगदीश मीणा निवासी निम्बाहेडा के मार्फत बेचना स्वीकार किया व अभियुक्तगण किशन जटिया के कब्जे से 5 मोटसाईकिल, सुरेश मील के घर से 6 मोटरसाईकिल, पंकज जाट के घर से 6 व सानु उर्फ यशगिरी के घर से 4 व 1 मोटर साईकिल अभियुक्त सुरेश प्रजापत के घर से जब्त की जाकर कुल 22 मोटरसाईकिल जब्त की गयी। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त किशन जटिया व सुरेश भील से पुछताछ जारी है जिनसे और मोटरसाईकिल बरामद हो सकती है। फरार अभियुक्तगण पंकज जाट निवासी जैवाणा माया उर्फ विकास निवासी चितौडगढ व जगदीश मीणा निवासी निम्बाहेडा की तलाश जारी है।
