उदयपुर पहुंचा फाइनल में कल हनुमानगढ़ से होगा फाइनल मैच

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
17 वर्ष में उदयपुर ने सेमीफाइनल में बीकानेर को हराया
19 वर्ष में चूरू और जोधपुर ग्रामीण के बीच होगा फाइनल मुकाबला
दोनों फाइनल मुकाबले गांधी ग्राउंड पर खेले जाएंगे, 19 वर्ष का फाइनल मुकाबला प्रातः 7:30 बजे एवं 17 वर्ष का 10:00 बजे से खेला जाएगा
 फतहनगर। शिक्षा विभाग की 17 व 19 वर्षीय स्कूली छात्रा राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन आज क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबला खेले गए। 17 वर्षआयु वर्ग में पहला सेमीफाइनल मुकाबला उदयपुर और बीकानेर के मध्य खेला गया जिसमें उदयपुर ने बीकानेर को हराकर तथा दूसरा सेमीफाइनल मुकाबले हनुमानगढ़ और अजमेर के बीच खेला गया जिसमें हनुमानगढ़ ने अजमेर को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
 फाइनल मुकाबला उदयपुर और हनुमानगढ़ के मध्य कल गांधी ग्राउंड खेल मैदान पर 19 वर्ष का फाइनल मुकाबला संपन्न होने के बाद प्रातः 10 बजे खेला जाएगा।
इसी प्रकार 19 वर्ष आयु वर्ग में पहला सेमीफाइनल मुकाबला जोधपुर ग्रामीण और उदयपुर के बीच खेला गया जिसमें जोधपुर ग्रामीण ने उदयपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।  दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला नागौर और चूरू के मध्य खेला गया जिसमें चूरू ने नागौर को हराकर फाइनल में जगह बनाई ।
कल चूरू और जोधपुर ग्रामीण के मध्य फाइनल मुकाबला गांधी ग्राउंड खेल मैदान पर  प्रातः साढ़े सात बजे खेला जाएगा। मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान आयोजन सचिव सुशीला राठौर, प्रतियोगिता प्रभारी अधिकारी लक्ष्मण दास वैष्णव, हर्षवर्धन सिंह सिसोदिया, बीकानेर से आए  पर्यवेक्षक मीरा खर्रा ,चयन समिति सदस्य माया जाट,मैदान समन्वयक दीपक चवरिया ,सहसंयोजक हरिश शर्मा  कार्यालय प्रभारी दर्जन सिंह एवं नयन पुरी गोस्वामी ने अपनी सेवाएं देते हुए  खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।
प्रतियोगिता के दौरान पेसिफिक कॉलेज ग्राउंड पर कोर्ट प्रभारी अर्जुन सिंह झाला और इंदर सिंह राणा ,सेंट पॉल क्रिकेट खेल मैदान पर कोमल सोनी और लता गहलोत, गांधी ग्राउंड पर प्रभारी महेंद्र पालसिंह सोलंकी और भरत सिंह राठौड़ ,विद्या भवन के खेल मैदान पर चुन्नीलाल चंदेरिया और नकुल कटारा तथा बेदला खेल मैदान पर मैदान प्रभारी मदन सुथार और पूजा पवार तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल के खेल मैदान पर जितेंद्र सिंह ठाकुर और भवानी सिंह चुंडावत के निर्देशन में समस्त निर्णायकों द्वारा समयबद्ध शेड्यूल से दिनभर नियमानुसार मैच संपन्न करवाए।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!