श्री दिगम्बर जैन बीसा नरसिंहपुरा तेरापंथ आमनाय समाज की आमसभा एवं स्नेहमिलन आयोजित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

प्रतिभा, तपस्वी,वरिष्ठ समाजजन समारोह आयोजित
उदयपुर। श्री दिगम्बर बीसा नरसिंहपुरा तेरापंथ आमनाय समाज का आमसभा एवं स्नेहमिलन समारोह आज बड़ी स्थित रस्म रिसोर्ट में आयोजित किया गया। जिसमें समाज की प्रतिभाओं,तपस्वी एवं वरिष्ठ समाजजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज को मिलें रजीस्टेशन सर्टिफिकेट का विमोचन किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि मुबंई के समाजसेवी मयूर भंवरलाल भोरावत,अध्यक्षता समाज अध्यक्ष योगेश अखावत,विशिष्ठ अतिथि समाज संरक्षक श्याम एस. सिंघवी, सुरेश अखावत,समाज महामंत्री डॉ जिनेंद्र शास्त्री, समाज संरक्षक राजमल टिमरवा, पूर्व अध्यक्ष सी.पी.जैन,गजेन्द्र  कुरावत,विनय जैन,वैभव जैन,दिनते युवम् अध्यक्ष हेमंत पंचोली, त्रिशला जागृति मंच की अध्यक्ष डॉ.किरण जैन थी।
समाज अध्यक्ष योगेश अखावत ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि यह समाज के लिये गौरव का विषय है कि बहुत कम समय में सहकारिता विभाग में समाज का रजिस्टेªशन करवा दिया गया। अब समाज के लिये सरकार से भूमि आंवटित करवानें के प्रयास किये जा रहे है ताकि उस पर मंदिर एवं स्वाध्याय भवन का निर्माण कराया जा सकें। रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट का विमोचन कुन्दनमल जीतमल रटोडिया ने किया। इस सर्टिफिकेट का का वाचन राजराजेश्वर जैन ने किया।
इस अवसर पर श्याम एस.सिंघवी ने कहा कि समाज का हर व्यक्ति मंच का अधिकारी है और उसे भी मंच पर बैठनें का अधिकार है। उस व्यक्ति का तभी महत्व होगा जब वह समाज से जुड़ा होगा।
पूर्वाध्यक्ष सी.पी.जैन ने कहा कि जब तक हमारी जमीन पर मंदिर व स्वाध्याय भवन नहीं बनेगा तब तक हम सभी चौन से नहंी बैठेंगे। राजमल टिमरवा ने कविता पाठ किया। महामंत्री डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री ने समाज की जमीन के लिये हाथों हाथ आवश्यक धनराशि एकत्रित करवायी। इस अवसर पर समाज के युवाओं द्वारा धार्मिक नाटक नुक्कड का मंचन किया। कोषाध्यक्ष मुकेश मेहता ने आय-व्यय का ब्यौरा दिया। प्रारम्भ में तपिश शास्त्री के निर्देेशन में निर्मल रटोड़ि़या परिवार द्वारा पंचपरमेष्ठी विधान किया गया। सिद्ध कुामर नावड़िया ने जिनवाणी विराजमान करवायी। महिला-पुरूषों की अलग-अलग खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। समारोह मे गर्वित,वैभव स्व. विनोद कुमार सिंघवी परिवार की ओर से प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। तपस्वी सम्मान समारोह मे ं5 व 10 उपवास करने वाले तपस्वियों को सम्मानित किया गया। समाज के 75 वर्ष पार वरिष्ठ समाजजनों को स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री डॉ.जिनेन्द्र शास्त्री व तमन्ना संगावत ने किया आभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र संगावत ने  व्यक्त किया
इस अवसर पर समाज कोषाध्यक्ष मुकेश मेहता,मनीष दामावत,राजकुमार के.भोरावत,मनोहर भोरावत ,राजराजेश्वर जैन सुरेश भोरावत,राजू संगावत,भरत एन संगावत,चेतन सिंघवी,कमलेश नावडिया आदि मौजुद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!