डीपीएस उदयपुर ने एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण पदक

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। 67वीं जिला स्तरीय एथलेटिक मुकाबले में डीपीएस उदयपुर के कक्षा नौवीं के अभिषेक कुमार ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक एवं 100 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया है, वहीं 200 मीटर दौड़ में कक्षा सातवीं के देवेंद्र सिंह ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
अभिषेक कुमार ने अपनी इस जीत की बदौलत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए दावेदारी सुनिश्चित की है और वह उदयपुर का प्रतिनिधित्व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे। अभिषेक और देवेंद्र के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय के प्राचार्य संजय नरवरिया और उपप्राचार्य राजेश धाभाई ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य व आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!