वाल्मीकि बस्ती में मनाया अनुसूचित जाति कल्याण दिवस

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

समस्याओं का किया समाधान, योजनाओं की दी जानकारी
डंूगरपुर, 2 अक्टूबर/जिला प्रशासन और सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग द्वारा समाज कल्याण सप्ताह के दूसरे दिन अनुसूचित जाति कल्याण दिवस को विधिक सेवा प्राधिकरण के एडीजे श्री कुलदीप सूत्रकार के मुख्य आतिथ्य एवं समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक अशोक शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को शहर के पातेला स्थित वाल्मिकी सामुदायिक भवन में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण के एडीजे श्री कुलदीप सूत्रकार ने कहा कि गांधीजी की विचारों की प्रासिंगकता लगातार बढ़ती जा रही है, यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के महत्व और उनके सिद्धान्तों के सार्थकता को सिद्ध करती है। गांधी जी ने स्वदेशी अपनाने पर बल देते हुए सत्य एवं अहिंसा एवं परिग्रह सिद्धान्तों पर चलकर कर लोगों को जागरूक किया हैं। इसलिए हम सब सभी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धान्तों और आदर्शों को अपनाना चाहिए। समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक अशोक शर्मा ने समाज कल्याण सप्ताह के  होने वाले कार्यक्रमों को अवगत कराते हुए बताया कि हम आज अनुसूचित जाति कल्याण दिवस कार्यक्रम मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की ओर से अनुसूचित जाति के वाल्मीकि समुदाय के बीच जाकर उनसे संवाद किया गया तथा स्थानीय निवासियों को सरकार की योजनाओं के बारे में स्वास्थ्य योजना व तथा समाज कल्याण के योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनसे जुड़ी हुई समस्याओं का हाथोंहाथ समाधान किया गया और पेयजल बिजली तथा साफ सफाई संबंधी समस्या पर चर्चा की और उनका समाधान करने संबंधित विभागीय अधिकारियों चर्चा की। शांति एवं अहिंसा विभाग के जिला संयोजक उर्मिला अहारी ने कहा कि गांधीगी के सत्य और अहिंसा के माध्यम से गांधीजी के सिद्धान्तो को अपनाया जाता हैं। साथ ही गाधीजी के विचारो को पूरे संसार मे पूजा जाता हैं।
इस अवसर पर अति. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन मीणा, महिला एवं बाल विकास विभाग से पुष्पा पलात, पीएचईडी एईएन शंकरलाल रोत, डूंगरपुर तहसीलदार, पार्षद रवि जादू, मोहन यादव, जिला गांधी दर्शन समिति से सह संयोजक उमेश रावल, विष्णु कलासुआ, मंच संचालक वैभव पाठक सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!