देश की सबसे कर्जा लेने वाला राज्य बना राजस्थान
उदयपुर): परिवर्तन संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए शुक्रवार को उदयपुर पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने राज्य की गहलोत सरकार पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि जनता को प्रलोभन से काम नहीं चलेगा। यह निश्चित है कि राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार जाने वाली है। गहलोत राज में राज्य में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और रोजाना शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आ रही है। तिवारी उदयपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि राजस्थान देश में कई चीजों में पहले नंबर पर है, जिसमें सरकारी भ्रष्टाचार के मामले में भी राज्य पहले पायदान पर है। इसके अलावा दुष्कर्म, पेपर लीक और साइबर क्राइम में भी आज प्रदेश पहले नंबर पर है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास रोजाना रिपोर्ट जाती है, जिसमें अधिकारी उन्हें बताते हैं कि वो आगामी विधानसभा चुनाव हारने जा रहे हैं। यही वजह है कि सीएम इन दिनों रोजाना घोषणा कर रहे हैं, ताकि किसी भी तरह से जनता को बरगलाया जा सके।
राजस्थान को देश का सबसे बड़ा कर्जदार वाला राज्य बनाया
सांसद तिवारी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश को देश का सबसे बड़ा कर्जदार वाला राज्य बना दिया। राजस्थान का बजट 3 लाख करोड़ का है, जबकि कर्ज 6 लाख करोड़ हो गया है। यह बजट का भी दोगुना है। जो बजट
उन्होंने कहा कि आज भी राजस्थान का किसान कर्ज माफी के आस में हैं। कितनों की जमीन नीलाम हो गई। बहन—बेटियां इस राज्य में सुरक्षित नहीं हैं। दुष्कर्म और दरिंदगी की ऐसी घटनाएं हर रोज सामने आ रही है, जिनके बारे में सुनकर ही कलेजा फटने लगता है।
अपराधियों की मदद कर रही गहलोत सरकार
सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि गहलोत सरकार ईमानदारों की नहीं, बल्कि अपराधियों की मदद कर रही है। उदयपुर के कन्हैयालाल के हत्यारे को जमानत मिल गई। जयपुर बम ब्लास्ट के आरोपी भी बरी हो गए। यह सब अपराधियों की मदद नहीं तो और क्या है? आज आलम यह है कि राज्य के बाशिंदे खौफजदा हैंै उन्हें भी पता है कि भय मुक्त शासन केवल व केवल भाजपा ही दे सकती है।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी बोले, राजस्थान में जाने वाली है गहलोत सरकार, प्रलोभन से नहीं चलेगा काम
