जिला स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर सक्सेना ने किया ध्वजारोहण, 52 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

हर्षाेल्लास के साथ मनाया 77वाँ स्वतंत्रता दिवस

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां रही आकर्षण का केंद्र

राजसमंद, 15 अगस्त। जिलेभर में 77 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन राजकीय श्री बाल कृष्ण उच्च माध्यमिक विद्यालय कांकरोली के खेल मैदान में किया गया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 52 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना रहे। सांसद श्रीमती दिया कुमारी, विधायक श्रीमती दीप्ती माहेश्वरी, सभापति श्री अशोक टांक, उपसभापति श्री चुन्नीलाल पंचोली, जिला प्रमुख श्रीमती रतनी देवी, उप जिला प्रमुख श्रीमती सोहनी गुंजल, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री नरेश बुनकर,नगर परिषद सीईओ श्री राहुल जैन, एसपी श्री सुधीर जोशी, एसडीएम, डीएफओ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में सबसे पहले मुख्य अतिथि जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जिसके उपरान्त विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया। जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना द्वारा परेड निरीक्षण किया गया और परेड की सलामी ली गई। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी नगर के 17 विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्चपास्ट में भाग लिया गया।

समूह नृत्य में सोफिया पब्लिक स्कूल भावा, ऑरेंज काउंटी स्कूल और गांधी सेवा सदन राजसमंद के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति भाव के सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके उपरांत अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री नरेश बुनकर द्वारा महामहिम राज्यपाल के संदेश का वाचन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बालक-बालिकाओं द्वारा व्यायाम प्रदर्शन एवं सामूहिक टी टी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। देशभक्ति के उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम देने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। मंच का संचालन दिनेश श्रीमाली, चावली चौधरी,प्रियंका बारहट और  नीना शर्मा द्वारा किया गया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 52 प्रतिभाओं को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी नीलाभ सक्सेना ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को मतदान की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में जगह-जगह मतदाता जागरूकता के पोस्टर बैनर लगाए गए। विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता पोस्टर्स के साथ परेड भी की।

जिला स्तरीय जनसुनवाई आज – कलक्टर सुनेंगे आमजन के अभाव अभियोग

राजसमंद, 16 अगस्त। त्रिस्तरीय जनसुनवाई की श्रृंखला में प्रत्येक माह के तीसरे गुरुवार को जिला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी के तहत आज गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में प्रातः 10रू30 बजे जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। जनसुनवाई में जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना आए हुए लोगों की समस्या और परिवेदनाओं को सुनेंगे और उनका मौके पर ही समाधान किया जाएगा। जिला स्तरीय जनसुनवाई में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का शुभारंभ
जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव में फूड पैकेट पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे

राजसमंद, 15 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार जनसेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से हर पात्र को लाभकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजसमंद जिला भी जुड़ा।

जिला स्तरीय समारोह हुआ आयोजित

मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकट योजना का जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव मंगलवार को ज़िला कलक्टर नीलाभ सक्सेना की अध्यक्षता में और सभापति अशोक टांक के मुख्य आतिथ्य में अनुव्रत विश्वभारती साधना शिविर में आयोजित किया गया। इसी के साथ पंचायत समिति स्तर पर भी मुख्यमंत्री निरूशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकट योजना का शुभारंभ किया गया। समारोह में लाभार्थियों को फूड पैकेट वितरित किए गए। अतिथियों के हाथों फूड पैकेट मिलने पर लाभार्थियों ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर, उपखंड अधिकारी बृजेश गुप्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जैन, उपसभापति चुन्नीलाल पंचोली, हरी सिंह राठौर, नारायण सिंह भाटी, ललित कुमावत व अन्य गणमान्य नागरिक, जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

जानिए क्या है मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना

इस योजना के तहत पात्र परिवारों को राशन की दुकानों से फ्री अनाज के साथ फ्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट भी दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में एक सीलबंद फूड पैकेट में दाल-1 किग्रा, चीनी-1 किग्रा, नमक-1 किग्रा, मिर्च पाउडर- 100 ग्राम, धनिया पाउडर- 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और एक अलग पैकेट में 1 लीटर सोयाबीन रिफाइंड तेल पाउच होगा। इस पैकेट का वितरण राशन दुकानों के माध्यम से किया जाएगा।

अनुजा निगम की योजनाओ के आवेदन 31 अगस्त 2023 तक

राजस्थान अनुसूचित जाति,जनजाति वित्त विकास निगम ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/जनजाति, राष्टीªय सफाई कर्मचारी, दिव्यांगजन स्वावलम्बन योजना, राष्टीªय पिछडा वर्ग वित्त एंव विकास निगम की योजनाओं मे 31 अगस्त 2023 तक आवेदन मांगे है। प्रबंधक जयप्रकाश ने बताया कि आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है। अनुसूचित जाति अनुुसूचित जनजाति एंव अन्य पिछडा वर्ग जाति केे आवेदक के लिए आय 3 लाख से अधिक नही होनी चाहिए। सफाई कर्मचारी एंव दिव्यंागजन के लिए आय सीमा की बाध्यता नही है। योजना में लघु व्यवसाय शहरी एंव ग्रामीण, महिला स्मृध्दि योजना, डेयरी, जीप/टैक्सी, आटो रिक्शा, इत्यादि के लिए आवेदन एसएसओ आई डी या ई मित्र से किए जा सकेंगे।

पंचायत राज संस्थाओं के उपचुनाव 2023 के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट ने उप चुनाव क्षेत्रों में घोषित किया सुखा दिवस

राजसमंद 16 अगस्त। जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने पंचायत राज संस्थाओं के उपचुनाव 2023 के मध्य नजर कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए उपचुनाव क्षेत्रों तथा 5 किलोमीटर परिधि क्षेत्र में सूखा दिवस घोषित किया है। आदेशानुसार ग्राम पंचायत ओडा, मानावतों का गुड़ा, कुकर खेडा, सेमा एवं उनके लगाती हुई 5 किलोमीटर का संपूर्ण परिधि क्षेत्र में दिनांक 18 अगस्त शाम 5रू00 बजे से दिनांक 20 अगस्त को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में इस क्षेत्र में किसी होटल, भोजनालय, पाठशाला, दुकान में अथवा किसी अन्य लोक एवं प्राइवेट स्थान में कोई भी स्पिरिट युक्त, फर्मेंटेड या मादक पदार्थ या वैसे ही प्रकृति का कोई अन्य पदार्थ न तो विक्रय किया जाएगा ना दिया जाएगा और न ही वितरित किया जाएगा।

20 अगस्त से 22 अगस्त तक कुंभलगढ़ में भरेगा परशुराम महादेव मेला

राजसमंद, 16अगस्त। जिले में 20 अगस्त से 22 अगस्त तक परशुराम महादेव मेले की धूम रहेगी। जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने सभी अधिकारियों को मेले के निर्विघ्न संचालन हेतु दिशा निर्देश दिए है। मेले में कानून एवम् व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट, कुंभलगढ़ को मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसके अलावा उन्होंने आदेश द्वारा तहसीलदार कुंभलगढ़ और तहसीलदार गढ़बोर को मेला स्थल के लिए 20 अगस्त से 22 अगस्त मेला समाप्ति तक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!