डेंटल वेनियर्स पर एक दिवसीय कार्यशाला में पहुंचे ख्यातनाम दंत चिकित्सक

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर 2 अगस्त। डेंटल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में डेंटल वेनियर्स पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होटल योइस शोभागपुरा में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवक्ता डॉ सारांश मालोत रहे जिन्होनें लगभाग 70 दन्त चिकित्सकों को सम्बोधित किया। कार्यशाला में आधुनिक चिकित्सा पद्धति का लाइव प्रदर्शन प्रोजेक्टर पर प्रसारित किया गया। सभी उपस्थित चिकित्सकों ने मॉडल्स पर प्रक्रिया का प्रैक्टिकल दिया। इसके बाद प्रमाण पत्र वितरित किये गए। कार्यक्रम के वरिष्ठ अतिथि डॉ. नमित नागर एवं डॉ. सोनल का स्वागत डॉ. सिद्धेश और डॉ. मित्रता ने किया। कार्यक्रम में डॉ. आशीष देवपुरा, डॉ. पुनित, डॉ. जीतेन्द्र, डॉ. वरदान, डॉ. आशीष माथुर आदि उपस्थित रहे।

गेहूं के स्टॉक सीमा की घोषणा करना अनिवार्य
उदयपुर 2 अगस्त। भारत सरकार के निर्देशानुसार 31 मार्च 2024 तक के लिये गेहूं के स्टॉक सीमा का निर्धारण करने हेतु, समस्त स्टॉक होल्डर्स स्थानीय व्यापारियों एवं एजेंसियों के पास उपलब्ध गेहूं के स्टॉक का खुलासा/इन्द्वाज ईवीईगॉइल्स पोर्टल पर रजिस्ट्रशन कर स्टॉक की घोषणा अनिवार्य रूप से करनी होगी।
जिला रसद अधिकारी नरेश बुनकर ने बताया कि संबंधित स्टॉक होल्डर्स स्थानीय व्यापारी व एजेंसियां निर्धारित लिंक पर रजिस्ट्रेशन कर गेहूं के स्टॉक सीमा की घोषणा नियमित रूप से अद्यतन करवाया जाना सुनिश्चित करे। स्टॉक सीमा की घोषणा नियमित रूप से नहीं करने पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

स्कूटी योजना के आवेदन की अवधि 8 तक बढ़ाई
उदयपुर 2 अगस्त। राज्य सरकार की कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना सत्र 2023-24 अन्तर्गत अल्पसंख्यक समुदाय वर्ग की 12वीं उत्तीर्ण पात्र छात्राओं के लिए आवेदन की अवधि 8 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जलालुद्दीन ने दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!