औद्योगिक कनेक्शनों की लगातार मॉनिटरिंग कर लॉसेज को कम करे अधिकारी- निर्वाण

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

अजमेर, 02 अगस्त। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एन.एस. निर्वाण ने पंचशील स्थित मुख्यालय पर 11 जिलों के मीटर विंग के सभी अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस वित्तीय वर्ष में इंडस्ट्रियल लॉसेज को कम करने तथा औद्योगिक श्रेणी के कनेक्शनों की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है। इस दौरान कार्य में लापरवाही बरतने पर आमेट के सहायक राजस्व अधिकारी रविकांत वैष्णव को निलंबित करने के निर्देश प्रबंध निदेशक एन.एस.निर्वाण ने दिए है।

अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एन.एस. निर्वाण ने बैठक के दौरान मीटर विंग के अधिकारियों से कहा कि अजमेर डिस्कॉम के क्षेत्राधीन सभी वृहद, मध्यम एवं लघु औद्योगिक इकाइयों को की जा रही निर्बाध विद्युत आपूर्ति में आप सभी का अहम योगदान है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी औद्योगिक इकाइयों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति करवाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसलिए जरूरी है कि समय-समय पर पावर ट्रांसफार्मर की लोड बैलेंसिंग, जीएसएस की मेंटेनेंस का विशेष ध्यान रखें।

बैठक के दौरान प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों से कहा कि ट्रांसफार्मरों के जलने की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, जो कि चिंता का विषय है। उन्होंने मीटर विंग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी अपने अपने क्षेत्राधीन 33 केवी जीएसएस की सघन जांच करे। उन्होंने कहा कि अधिक लोड होने के कारण भी ट्रांसफार्मर जलते है इसलिए नियमित रूप से लोड बैलेंसिंग करते रहे। जिन क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर अधिक जलते है तथा लॉसेज अधिक है, उनकी सघन जांच कर संबंधित अधीक्षण अभियंता को अवगत करवाने के भी निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जले हुए तथा टेम्पर्ड मीटर की भी सघन जांच करे।

इसके साथ ही उन्होंने फीडर फॉल्ट होने के कारणों की जांच के भी अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अर्थिंग सही करे तथा ट्रांसफार्मर में ऑयल की मात्रा पर्याप्त होना सुनिश्चित करे। ट्रांसफार्मर में ऑयल लीकेज नही होना चाहिए इसका विशेष ध्यान रखे। अधिक चोरी वाले संभावित फीडरों की जांच कर वहा सतर्कता जांच करवाने के भी निर्देश दिए है।

बैठक के दौरान प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों से पावर ट्रांसफार्मर के फेल होने, औद्योगिक छीजत, असेसमेंट, लोड बैलेंसिंग, 11 केवी फीडर मीटरिंग का डिफेक्टिव स्टेटस, सतर्कता जांच, मासिक फीडर ट्रिपिंग, सप्लाई पोजीशन, एलाईपी एमआईपी तथा एनडीएस उपभोक्ताओं की नियमित जांच सहित अनेक विषयों पर सर्किलवार जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान निदेशक तकनीकी ए.के.गुप्ता, संभागीय मुख्य अभियंता एम सी बाल्दी, टीए टू एमडी राजीव वर्मा, अधीक्षण अभियंता (एम एंड पी) वी. के. अग्रवाल, अधिशाषी अभियंता (एम एंड पी), सहायक अभियंता (एम एंड पी) तथा सभी कनिष्ठ अभियंता (एम एंड पी) मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!