तरुण कुमार दाधीच को बाल साहित्य मनीषी सम्मान

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर 2 अगस्त। पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी, जयपुर की ओर से बाल साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नगर के बाल साहित्यकार तरुण कुमार दाधीच को बाल साहित्य मनीषी सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी अकादमी अध्यक्ष इकराम राजस्थानी ने दी। अकादमी सचिव राजेंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि इस सम्मान के तहत 21 हजार रुपए नकद, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि दाधीच विगत तीन दशक से बाल साहित्य सृजन कर रहे हैं और बाल साहित्य पर अब तक आपकी 11पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!