02 अभियुक्त गिरफ्तार,1.5 किलोग्राम चांदी के गहने जब्त
उदयपुर। शहर के प्रतापनगर थानान्तर्गत प्रार्थीया सुश्री निर्मला पुत्री लालुराम जी निवासी हाल सरकारी क्वार्टर नंबर एच 5, पावर हाउस चैराहा, प्रतापनगर, उदयपुरने रिपोर्ट पेश की किदिनांक 26.07.2023 को मैं उज्जैन घुमने गई थी तथा आज दिनांक 28.07.23 को समय करीब 07 एएम. पर मैं अपने सरकारी क्वार्टर नंबर एच 5, पावर हाउस चैराहा पर आकर देखा तो क्वार्टर का दरवाजा खुला हुआ था तथा घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ था तथा अलमारी से01 चांदी का कदोरा वजन करीब एक किलो 100 ग्राम व चांदी के 02 जोडी पायजेब वजन करीब 400 ग्राम को कोई अज्ञात सरकारी क्वार्टर के अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गयाहै। कानुनी कार्यवाही करावे । वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर भुवन भुषण यादवके निर्देषानुसारश्री अनन्त कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,शहर व श्रीमती शिप्रा राजावत पुलिस उप अधीक्षक, वृत नगर पूर्वके सुपरविजन में हिमांषु सिंह थानाधिकारी प्रतापनगर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना के सहयोग से प्रकरण में संदिग्ध 01. कन्हैयालाल उर्फ कानु नट पिता ओमप्रकाश निवासी ढिकली , प्रतापनगर उदयपुर व 02.़ देवेंद्र सिह पिता रेवत सिंह निवासी ढिकली, प्रतापनगर, उदयपुर को डिटेन कर पुछताछ की गई। पुछताछ में दोनो युवकों ने प्रकरण की वारदात कारित करना स्वीकार किया। जिस पर अभियुक्त कन्हैयालाल उर्फ कानु व देवेंद्र सिंह को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया जाकर दोनों अभियुक्तों से प्रकरण का माल मशरूका 01 चांदी का कदोरा वजन करीब एक किलो 100 ग्राम व02 जोडी चांदी के पायजेब वजन करीब 400 ग्राम को बरामद किया गया।
तरीका वारदातः-प्रकरण में गिरफ्तारषुदा अभियुक्त नशे के आदि होकर दोनो दोस्त है। नषा करने के लिये रूपयों की आवष्यकता होने से प्रकरण के प्रार्थीया के क्वार्टर की रैकी कर सुना होने एंव क्वार्टर मे किसी के नही होने की जानकारी कर रात्री के समय वारदात कारीत की गई।
