उदयपुर । जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर भुवन भूषण यादव भा.पु.से. के निर्देशानुसार, श्रीमती अंजना सुखववाल आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयपुर के निर्देषन में भुपेन्द्र वृताधिकारी वृत गिर्वा के निर्देशन में अजय सिंह राव पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना गोवर्धनविलास के नेतृत्व में गोवर्धनविलास पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए थाना हाजा के प्रकरण संख्या 250/23 धारा 379 भादस में कार्यवाही करते हुए अभियुक्त पियूष सिंह शेखावत पुत्र नरेन्द्र सिंह उम्र 19 निवासी बांदनवाडा थाना भिनाय जिला अजमेर हाल श्रीराम अपार्टमेंट के पिछे, सेक्टर 14 थाना सविना जिला उदयपुर व एक विधि से संघर्षरत बाल अपचारी को डीटेन किया व उनके कब्जे से चोरी का दुपहिया वाहन सुजुकी एक्सेस 125, एक बुलेट 350, 05 साईकल व 7 मोबाईल फोन बरामद किये गये है।
घटना का विवरणः गत 29 जुलाई 2023 को प्रार्थी राजेंद्र पिता हरि सिंह थापा निवासी महाराज का अखाड़ा सेक्टर 11 हिरण मगरी जिला उदयपुर ने थाना हाजा पर में एक प्रकरण दर्ज करवाया कि दिनांक 28.06.2023 को वह अपनी स्कुटी सुजुकी एक्सेस 125 लेकर नेला रोड सेक्टर 14 में काम से गया था व रोड के किनारे अपना वाहन खडा कर दुकान के अंदर गया व थोडी देर बाद वापस आकर देखा तो उनकी स्कूटी कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गये।
उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 250/23 धारा 379 भादस में प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाहीः- उक्त घटना के पश्चात थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन कर उक्त प्रकरण का खुलासा करने के निर्देश प्रदान किये गये। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षैत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया व क्षैत्र में संदिग्धगण व पूर्व में चालानशुदा बदमाशान से पूछताछ की गई तो एक संदिग्ध विधि से संघर्षरत बाल अपचारी को डीटेन कर पूछताछ की तो उसने अपने साथी पियुष सिंह शेखावत के साथ मिलकर उक्त वाहन स्कुटी सुजुकी एक्सेस 125 चोरी करना स्वीकार कर लिया व विधि से संघर्षरत बाल अपचारी को डीटेन व अभियुक्त पियुष सिंह शेखावत को गिरफतार कर उनसे घटना के संबंध में अनुसंधान किया तो उक्त दोनों मौज-मस्ती व महंगी जीवनशैली जिने के लिए दोनों ने मिलकर उदयपुर शहर के विभिन्न थाना क्षैत्रों से निम्न चोरी की कुल 24 वारदातें करना स्वीकार किया है।
अभियुक्तगण द्वारा स्वीकार की गई वारदातेंः-डीटेनशुदा विधि सेसंघर्षरत बाल अपचारी व गिरफतारशुदा अभियुक्त पियुष सिंह शेखावत ने मिलकर उदयपुर शहर के विभिन्न थाना क्षैत्रों से निम्न चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है।
1. नेला रोड थाना गोवर्धनविलास से एक दुपहीया वाहन स्कुटी सुजुकी एक्सेस 125 चोरी करना।
2. शक्तीनगर थाना भुपालपुरा से एक बुलेट 350 मोटरसाईकल चोरी करना।
3. सेक्टर 04 में चैधरी हाॅस्पीटल वाली गली में काॅम्पलेक्स की पार्कींग से एक साईकल चोरी करना।
4. सेक्टर 05 में एक काॅम्पलेक्स की पार्कींग में से एक येलों व ब्लके रंग की साईकल चोरी करना।
5. सेक्टर 05 में एक काॅम्पलेक्स की पार्कींग में से एक एक ब्लेक व पिंक रंग की साईकल चोरी करना।
6. सेक्टर 11 में एक काॅम्पलेक्स की पार्कींग से एफजेड मोटरसाईकल चोरी करना।
7. सेक्टर 11 में एक काॅम्पलेक्स के बाहर से एक साईकल चोरी करना।
8. सेक्टर 11 में एक मकान के बाहर से एक साईकल चोरी करना।
9. सेक्टर 11 में इंडीयन आॅयल के आॅफिस के सामने वाली गली में एक मकान के बाहर से एक साईकल चोरी करना।
10. सेक्टर 11 में शाही काॅम्पलेक्स वाली गली में एक मकान के अंदर से एक साईकल चोरी करना।
11. सेक्टर 13 नटराज स्कुल के पास एक मकान के अंदर से एक साईकल चोरी करना।
12. सेक्टर 13 गोविन्द नगर में मकान के बाहर से एक साईकल चोरी करना।
13. सेक्टर 13 गोविन्द नगर में मकान के अंदर से एक साईकल चोरी करना।
14. सेक्टर 14 में नमन होटल के पास एक कोचिंग सेंटर के सामने से एक साईकल चोरी करना।
15. सेक्टर 14 गुरूद्वारा के पिछे काॅलोनी में से मकान के बाहर से एक साईकल चोरी करना।
16. देल्हीगेट वर्जिन मोबाईल शाॅप से वन पल्स मोबाईल फोन चोरी करना।
17. देल्हीगेट के पास गली में वर्जिन मोबाईल शाॅप से आईफोन 11 प्रो मोबाईल फोन चोरी करना।
18. देल्हीगेट के पास वर्जिन मोबाईल शाॅप से वन पल्स मोबाईल फोन चोरी करना।
19. उदियापोल के पास गली में पेरागाॅन मोबाईल विवो व्हाईट व गोल्डन कलर को चोरी करना।
20. उदियापोल के पास गली में पेरागाॅन मोबाईल आईफोन एक्सेस गोल्डन कलर को चोरी करना।
21. उदियापोल के पास गली में पेरागाॅन मोबाईल मोटोरोला सिल्वर कलर को चोरी करना।
22. नटराज होटल वाली गली में एक सर्विस सेंटर से ओपो लाईट गोल्डन कलर का चोरी करना।
23. सुरजपोल से उदियापोल के बिच मेवाड मोटर्स गली से पहले एक मोबाईल की दुकान से रेड कलर का एमआई रेडमी मोबाईल चोरी करना।
24. लई गांव में पैराडाईज लेक के पास से विवो ब्ल्यु कलर का मोबाईल चोरी करना।
तरीका बारदातः- गिरफ्तारशुदा अभियुक्त व डीटेनशुदा विधि से संघर्षरत बाल अपचारी द्वारा मौज-मस्ती व महंगी जीवनशैली के लिए दिन के समय मोबाईल की दुकानों, काॅलोनीयों में घूमते रहते थे व मौका पाकर साईकल व मोटरसाईकल चोरी करते थे।
गिरफतारशुदा/डीटेनशुदा अभियुक्त के नाम-पतेः-
1. पियूष सिंह शेखावत पिता नरेन्द्र सिंह उम्र 19 साल निवासी बांदनवाडा थाना भिनाय जिला अजमेर हाल श्रीराम अपार्टमेंट के पिछे, सेक्टर 14 थाना सविना जिला उदयपुर
2. एक विधि सेसंघर्षरत बाल अपचारी
पुलिस टीमः- अजय सिंह राव पु.नि. थानाधिकारी गोवर्धनविलास, गंगाराम स.उ..नि. (विशेष भुमिका), गणेश सिंह हैडकानि 18 (विशेष भुमिका), दिनेश सिंह कानि 678(विशेष भुमिका), जसवंत सिंह कानि 3257, लोकेन्द्र सिंह कानि 637, मणीलाल कानि चालक 1013, लोकेश रायकवाल साईबर सैल
