स्कूली छात्रा की वाटर बॉटल में मिलाया पेशाब, बबाल के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

उदयपुर। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के लुहारिया गांव में सरकारी स्कूल की एक छात्रा की पानी की बोतल में पेशाब मिलाए जाने तथा उसके बैग से आई लव यू लिखी पर्ची मिलने के बाद बबाल मच गया। दो पक्षों के बीच इतना तनाव बढ़ गया कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
बोतल से आ रही थी दुर्गंध
सहाड़ा—भीलवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा ने बताया-छात्रा शुक्रवार को अपने परिवार वालों के साथ थाने आई थी। उसने अपनी ही क्लास के 2 छात्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। छात्रा का कहना था कि लंच के दौरान उसकी पानी की बोतल से दुर्गंध आ रही थी। बैग देखा तो उसमें ‘आई लव यू’ लिखी पर्ची भी मिली। लड़की के अनुसार, यह करतूत उसी के साथ पढ़ने वाले 2 छात्रों की है।
पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा
पुलिस सोमवार सुबह करीब 9 बजे प्रिंसिपल से बात करने स्कूल पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। स्कूल गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीण बस स्टैंड पर एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे और विशेष समुदाय के मोहल्ले में घुस गए। दोपहर करीब 1 बजे हालात बिगड़ने लगे। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।
गांव में पुलिस फोर्स तैनात
दोनों पक्षों की तनातनी को देखते हुए गांव में फोर्स की तैनाती की गई है। दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। उधर, सूत्रों ने बताया कि लड़की के बैग से जो पर्ची मिली थी, उसमें आई लव यू के साथ ही लड़कों का नाम भी लिखा था। इसी कारण लड़की ने उन्हीं लड़कों के खिलाफ शिकायत की है।
घटना के विरोध में बाजार बंद
घटना शुक्रवार की है। उसी दिन लड़की ने घरवालों को बता दिया था। घरवालों और गांव के कुछ लोगों ने तहसीलदार और वहां के थानाधिकारी को शिकायत कर दी थी, लेकिन मोहर्रम के कारण किसी ने ध्यान नहीं दिया। रविवार को इस घटना को लेकर एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद लोगों में गुस्सा बढ़ गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!