कृषि उत्पादक संगठन (FPO) के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

कृषि विज्ञान केन्द्र, राजसमन्द (महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय – उदयपुर) द्वारा आयोजित दो दिवसीय (दिनांक 18-19 जुलाई/2023) कृषक उत्पादक संगठनों (FPO) के कार्यकर्ताओं का संस्थागत प्रशिक्षण कार्यक्रम आज दिनांक 19 जुलाई 2023 को सम्पन्न हुआ।

कृषि विज्ञान केन्द्र, राजसमन्द के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. पी. सी. रेगर ने बताया कि राजीविका द्वारा संचालित कृषक उत्पादक संगठनों के कार्यकर्ताओं एवं प्रगतिषील कृषकों के प्रषिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रषिक्षणार्थियों को कृषक  उत्पादक  संगठनों ((FPO) की संरचना, इनका आधारभूत ढांचा एवं इनकी कार्य योजना के बारे में विस्तारपुर्वक बताया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी प्रशिक्षणार्थियों को केन्द्र के फार्म मैनेजर रामकिशोर यादव ने केन्द्र पर स्थित सभी प्रदर्शन इकाईयों का भ्रमण करवाया। केन्द्र के मृदा वैज्ञानिक डा. मनीराम ने प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस में लीड बैंक अधिकारी सुरेश उपाध्याय ने वित्तिय योजनाओं एवं बैंको की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। सहायक प्रबंधक ऋतु अग्रवाल ने साइबर क्राइम व इससे बचने के उपायों के बारे में विस्तारपुर्वक बताया। निदेशक आरसेटी, नाथद्वारा के दीपक गहलोत ने सभी कृषक उत्पादक संगठन सदस्यों को थ्च्व् की कार्य प्रणाली  एवं कृषक  उत्पादक  संगठनों की महत्वता पर प्रकाश डाला। केन्द्र के तकनिकी सहायक गंगा राम ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर केंद्र के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!