खेल—खेल में 14 साल के नाबालिग ने आठ साल के चचेर भाई की ली जान

उदयपुर। उदयपुर में एक दिल को झंकझोर देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। जिले के पहाड़ा थाना क्षेत्र के सोड़ाफला गांव में चचेरे भाई ने खेल—खेल में विवाद के चलते अपने आठ साल के भाई की जान ले ली।

हत्या के बाद उसने बच्चे का शव घर में फंदे से लटका दिया, ताकि घटना आत्महत्या लगे। जब मृत बालक के पिता ने हत्या का संदेह जताते हुए भतीजे के खिलाफ मामला दर्ज कराया तो घटना का खुलासा हुआ।

शव को फंदे पर लटकाकर भाग निकला भाई 
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि दिनेश दरंगा की ओर से दर्ज मामले की जांच की गई तो पता चला कि दोनों बच्चे आपस में खेल रहे थे। इसी दौरान 13 साल का चचेरा भाई अपने आठ साल के चचेरे भाई को नदी से केचुएं तथा मछली पकड़ने की बात कहकर साथ ले गया इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर तेरह साल के नाबालिग ने अपने आठ साल के चचेरे भाई की हत्या कर दी और उसका शव फंदे से लटकाकर भाग निकला। नाबालिग के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
घटना के समय परिजन काम से गए थे, लेकिन उनकी नाबालिग बहन वहां थी, जिसने अपने पिता को दोनों भाइयों के बीच झगड़े की बात बताई थी। जिस पर पिता ने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया और और आरोपी को डिटेन करने का प्रयास कर रही है।

 

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!