राजस्थान व मध्यप्रदेश के राज्यपाल आज उदयपुर में

संभागीय आयुक्त कार्यालय में लेंगे एक महत्वपूर्ण बैठक
उदयपुर, 6 जुलाई। माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र एवं मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल शुक्रवार 7 जुलाई को उदयपुर दौरे पर रहेंगे। दोनो राज्यपाल उदयपुर के संभागीय आयुक्त कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान के राज्यपाल श्री कलराज मिश्र शुक्रवार की सुबह 10 बजे राजकीय विमान से उदयपुर पहुंचेंगे तथा यहां सर्किट हाउस आएंगे। वे सुबह 11ः30 बजे संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंचकर आयोजित बैठक में भाग लेंगे। राज्यपाल श्री मिश्र इसी दिन शाम 4ः55 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचकर 5 बजे राजकीय विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
वहीं मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल शुक्रवार की सुबह 8.40 बजे राजकीय विमान से उदयपुर पहुंचेंगे तथा यहां सर्किट हाउस आएंगे। वे सुबह 11ः30 बजे संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंचकर आयोजित बैठक में भाग लेंगे। राज्यपाल पटेल इसी दिन अपराह्न 3 बजे राजकीय विमान से भोपाल के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने इस प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर आदेश जारी कर कानून, सुरक्षा, कारकेड, यातायात, प्रोटोकॉल, समन्वय एवं अन्य आदि व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे हैं।
कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
जिला मजिस्ट्रेट ताराचंद मीणा के आदेशानुसार अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रभा गौतम ने एक आदेश जारी कर राजस्थान के माननीय राज्यपाल की 7 जुलाई को प्रस्तावित यात्रा के दृष्टिगत कानून व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। इस आदेश के तहत महाराणा प्रताप डबोक एयरपोर्ट पर आगमन व प्रस्थान के दौरान उपखंड मजिस्ट्रेट वल्लभनगर, सर्किट हाउस के लिए तहसीलदार गिर्वा तथा संभागीय आयुक्त कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट बड़गांव को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!