मेवाड़ विकास मंच के कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

निर्मल पण्डित उपाध्यक्ष, पुष्पा मारू सचिव मनोनीत
उदयपुर 6 जुलाई। मेवाड़ विकास मंच के कार्यकारिणी की बैठक संस्थापक डॉ. के. एस. मोगरा की अध्यक्षता में भुपालपुरा में आयोजित की गई। संस्थापक मोगरा ने मंच के पदाधिकारियों का परिचय कराया। उदयपुर में पार्किंग व ट्राफिक व्यवस्था पर बैठक में विचार रखे। बैठक में अध्यक्ष डॉ. के. एस. शर्मा ने शहर की विभिन्न व्यवस्थाओं को अवगत कराते हुए राजनेताओं को ज्ञापन देने सम्बन्धी सुझाव दिया। बैठक में महामंत्री एडवोकेट सुनिल कुमार बोर्दिया ने कार्यकारिणी के विस्तार के क्रम में सर्व सहमति से एडवोकेट निर्मल पण्डित को उपाध्यक्ष, श्रीमती पुष्पा मारू को सचिव पद पर मनोनित किया गया। बैठक में संगठन मंत्री कुलदीप प्रियदर्शी, कोषाध्यक्ष ललित जारोली आदि की भी उपस्थिति रही ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!