प्रतापगढ़, २ जुलाई। जिले की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीपलखूंट राष्ट्रीय स्तर का लक्ष्य सर्टिफिकेट हासिल करने में कामयाब रही। सीएचसी को उसके इस कामयाबी के लिए राज्य स्तर पर आयोजित एक कार्यक्रम में सर्टिफिकेट एवं स्मृति चिन्ह दिया गया। इस अवसर पर मिशन निदेशक एनएचएम, डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ रवि प्रकाश माथुर तथा परियोजना निदेशक मातृ स्वास्थ्य डॉ. तरुण चौधरी विशेष रूप से शामिल हुए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वी डी मीना ने बताया कि जिला कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव के नेतृत्व में चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर काम किया। जिस पर सीएचसी को
सुरक्षित प्रसव सेवाएं सुनिश्ति करने वाले ‘लक्ष्य कार्यक्रम’ के तहत् राष्ट्ीय स्तर पर सर्टिफिकेट प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मिशन निदेशक ने राष्ट्रीय स्तर पर सर्टिफिकेशन प्राप्त करने पर सम्मान प्रदान करते हुए शुभकामनांए दी और अन्य चिकित्सा संस्थानों को भी लक्ष्य कार्यक्रम के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार कार्यवाही करते हुए सम्मान पाने के लिए प्रेरित किया।
सीएमएचओ ने बताया की यह सम्मान लेने के लिए डीपीएम योगेश शर्मा, सीएचसी पीपलखुट से नर्सिंग ऑफिसर नरेश निनामा, दक्षता मेंटर दिनेश गुर्जर सामिल हुए।
गौरतलब है कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रसूति गृह और ऑपरेशन कक्ष में देखभाल में गुणवत्तापरक सुधार के उद्देश्य से लक्ष्य कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।
