कानोड़ में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शेरसिंह मीणा की मौत

उदयपुर। जिले के कानोड़ कस्बे में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शेरसिंह मीणा (45) की गुरूवार रात मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि रात को उल्टी होने पर उन्हें कानोड़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान देर रात अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शेरसिंह ने दम तोड़ दिया। प्राथमिक जांच में उनकी मृत्यु का कारण हार्ट अटैक से होना बताया जा रहा है। कानोड़ सीएचसी में उनके शव का मेडिकल बोर्ड से शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु के स्पष्ट कारणों का पता लग सकेगा। मीणा मूलतः जयपुर स्थित बोराज गांव के थे और मार्च 2022 से कानोड़ में कार्यरत थे। उनके 11 साल की बेटी और 6 साल का बेटा भी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!