चोरी की 05 मोटरसाइकिलें बरामद
उदयपुर। शहर के हाथीपोल थानान्तर्गत गत दिनांक 05.06.2023 को प्रार्थी मुस्तफा रजाखान पिता मुन्वर खां निवासी मल्लातलाई उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 28.05.2023 को मै मेरी मोटरसाइकिल पेशन प्रो नम्बर त्श्र27ैछ6721 को जामा मस्जिद के पास गली में खडी कर कब्रिस्तान में गया। वापस आकर देखा तो मेरी मोटरसाइकिल नही मिली। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण सख्ंया 123/2023 धारा 379 भा.द.स. मंे दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयुपर भुवन भुषण यादव द्वारा संपति संबधी अपराधोंमें वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मंजीत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,शहर व चांदमल सिंगारीया वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम के सुपरविजन में योगेश चैहान थानाधिकारी हाथीपोल मय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से प्रकरण में अभियुक्त सुरेश पिता धर्मा दामा निवासी नला, नाई जिला उदयपुर को डिटेन कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। पुछताछ में अभियुक्त ने प्रकरण की मोटरसाइकिल चोरी करने के अलावा उदयपुर शहर एवं एम.बी.जी.एच. हाॅस्पीटल से और कई दुपहीया वाहन चोरी करना बताया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त से प्रकरण का माल मशरूका मोटरसाइकिल सहित कुल 05मोटरसाइकिल बरामद की गई।
आरोपी से पुछताछ जारी है जिससे और भी कई वारदाते खुलने की संभावना है
