उदयपुर।शहर के अम्बामाता थानान्तर्गत गत दिनांक 26.06.2023 को प्रार्थी जितेन्द्र उर्फ संजय सोनी पिता कैलाश चन्द निवासी अमरनगर, उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि मेरे कजिन भाई हरिश निवासी सुरत जो 8.00 पीएम के लगभग अपनी कार को हमारे घर के बाहर खडी कर हमारे घर के अन्दर बैठे थे। तभी बाहर तोड फोड की आवाज आने पर हमने बाहर देखा तो दो लडके तलवारे लिये हुए होकर हरिश की गाडी व हमारे घर के दरवाजे पर तलवारे मार कर तोडफोड करते हुए जान से मारने की धमकिया दे रहे थेे। जिस पर हमारे द्वारा चिल्लाने पर आस पास के पडौसीयों के आने पर वो लोग तलवारे लहराते हुए धमकिया देकर मोटरसाईकिल पर बैठे कर भाग गये। जिस पर प्रकरण संख्या 416/23 धारा 336,427,386,34 भादस मंे दर्ज कर अभियुक्तगणांे की तलाश प्रारम्भ की गई।
घटना की गम्भीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर भुवन भूषण यादव द्वारा त्वरित कार्यवाही के निर्देश प्रदान किये गये। जिस पर मंजीत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर तथा चांदमल पुलिस उप अधीक्षक वृत नगर पश्चिम के सुपरविजन में रविन्द्र चारण थानाधिकारी, अम्बामाता मय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से प्रकरण में अज्ञात अभियुक्त का पता लगाया जाकर अभियुक्त निखिल पिता जगदीश निवासी चांदपोल गेट के पास, घण्टाघर को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया जाकर घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को जब्त किया गया।
घटना में षामिल शेष अभियुक्तों की तलाश जारी है।
