अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह के दो सदस्य उदयपुर में गिरफ्तार

बैंगलुरु पुलिस के किया हलवो
उदयपुर। शहर की गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों को कर्नाटक की बैंगलुरु पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों आरोपी नेपाल के कालीकोट के रहने वाले हैं। उनकी पहचान सुरेश शाह और अपेक्षा शाह के रूप में हुई है। दोनों ने बैंगलुरु में एक बड़ी चोरी को अंजाम दिया था तथा दोनों की तलाश में कर्नाटक पुलिस जुटी थी। कर्नाटक पुलिस ने उनके उदयपुर होने की जानकारी दी थी, जिस पर गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने उनको धर दबोचा।
पुलिस अधीक्षक भुवण भूषण यादव ने उदयपुर के समस्त थाना अधिकारियों को दोनों आरोपियों की तलाश करने और गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे। गोवर्धन विलास थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया कि बलीचा चौराहे पर दो संदिग्ध व्यक्तियों के दिखाई देने पर उनसे पूछताछ की गई तो उनके अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह का होने का पता चला। मंगलवार को दोनों को बैंगलुरु पुलिस के हवाले कर दिया गया। दोनों ने बैंगलुरु के राममूर्ति नगर में 30 अप्रेल 70 लाख रुपए की चोरी की थी। जिसकी रिपोर्ट मकान मालिक गंगाधर राय ने अक्षय नगर थाने में दर्ज कराई थी। ये लोग उनके बंगले से 238 ग्राम सोने के जेवर, 250 किलो चांदी, 5 लाख 50 हजार रुपए नकद, 1000 यूएस डॉलर, 1500 पाउंड यूके करंसी और अन्य कीमती सामान चुराया था।
थानाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर देश के अलग-अलग शहरों में वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। उनके नेपाल में चोरी की वारदात करना कबूल किया है। उदयपुर पुलिस ने दोनों को सीआरपीसी की धारा 107 और 151 के तहत गिरफ्तार किया था।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!