किसान से रिश्वत लेते भू-अभिलेख निरीक्षक गिरफ्तार

उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने गुरूवार को एक किसान से तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए भू-अभिलेख निरीक्षक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं।
ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराज सिंह ने बताया कि बनेड़ा थाना क्षेत्र के खेडलिया निवासी देवी सिंह राणावत पुत्र लाल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमे उसके खेत की पत्थरगढी करने के आदेश की पालना के लिए महुआ खुर्द का भू-अभिलेख निरीक्षक सरदार शहर निवासी लालाराम पुत्र लक्ष्मीलाल कुमावत निवासी 6 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा था। जिसमें से दो हजार रुपए उसने पहले ही दे दिए और चार हजार रुपए के लिए दबाव बना रहा था। हालांकि बाद में वह तीन हजार रुपए लेने पर सहमत हो गया।
ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को आरोपी भू-अभिलेख निरीक्षक लालाराम कुमावत को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पीडित किसान के घर से गिरफ्तार किया। रिश्वत की राशि उसकी पेंट की जेब से बरामद हुई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!