बांसवाड़ा, 16 मई/शांति और अहिंसा निदेशालय के तत्वावधान मे बांसवाड़ा और छोटी सरवन उपखंड मे मे क्रमश 24 और 30 मई को होने वाले गांधी दर्शन और प्रशिक्षण शिविर की तैयारी बैठक बांसवाड़ा उपखंड अधिकारी के कार्यकाल मे मंगलवार को हुई।
बैठक मे उपखंड अधिकारी प्रकाश चंद्र ने कहा कि गांधी दर्शन की जानकारी युवाओं को देने की जरुरत है इसके लिए इस तरह के प्रशिक्षण लाभकारी है। उन्होंने प्रशिक्षण के लिए उपखंड स्तर पर एक टीम का गठन किया। बुधवार को प्रातः 10 बजे टीऐडी सभाकक्ष में निदेशक शांति एवं अहिंसा निदेशालय मनीष शर्मा संबोधित करेंगे।
जिला गांधी दर्शन समिति के जिला संयोजक रमेश चंद्र पंड्या ने कहा कि प्रशिक्षण मे उपखंड स्तर पर 300 लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा जिनका चयन प्रत्येक राजस्व गांव स्तर से होगा। उन्होंने कहा कि 100 महिलाओं और 100 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा जिसमें महात्मा गांधी के दर्शन के साथ ही सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी। रंगमंच बांसवाड़ा एवं हनुमान मंदिर छोटी सरवन पर व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा समिति बनाई गई है। प्रत्येक उपखंड के लिए वार्ताकारों एवं प्रभारियों की सूची को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक मे ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, लेखक भारत दोसी, छोटी सरवन उप प्रधान मनोहर खडीया, पार्षद चंदा डामोर, कोदर लाल बुनकर, गोपाल तलदार, राजू डामोर,साजिद नायक, बुरहानी रतलामी, चंदा डामोर, नियाजउल्ला खा चौहान, गौरव पंड्या, डॉ दिनेश चंद्र भट्ट ,जयप्रकाश पंड्या आदि उपस्थित थे।
शांति एवं अहिंसा निदेशक लेंगे बैठक
शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के अंतर्गत लगने वाले उपखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर की कार्य योजना पर चर्चा करने आज बुधवार को प्रातः 10 बजे बाँसवाड़ा जिला कलेक्ट्री परिसर स्थित टीएडी सभागार में बैठक आयोजित है। इस कार्यक्रम में शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निदेशक श्री मनीष कुमार जी शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इसमें जिले के समस्त ब्लाक संयोजक, सहसंयोजक एवं मनोनीत समस्त सदस्यों के साथ ही गैर सरकारी सदस्य, प्रबुद्ध नागरिक उपस्थिति रहेंगे।
जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम लियो कॉलेज में 31 मई को
विविध प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को सौपे दायित्व
बांसवाड़ा, 16 मई। शासन सचिव, युवा मामले एवं खेल विभाग, राजस्थान एवं कार्यक्रम निदेशक, नेहरू युवा संगठन मुख्यालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार नेहरू युवा केन्द्र बांसवाड़ा, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 31 मई को प्रातः 9 बजे से डांगपाड़ा उदयपुर रोड स्थित लीयो कॉलेज में प्रधानमंत्री के पंच प्रण मंत्र पर आधारित जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें चित्रकला (पेन्टिंग), स्वलिखित कविता, मोबाइल फोटोग्राफी, भाषण, सामुहिक नृत्य प्रतियोगिताओं सहित प्रतिभा खोज हेतु 5 प्रकार के रोचक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। प्रतियोगिताओं में 200 प्रतिभागी भाग लेंगे। विजेताओं को नकद पुरस्कार के साथ ही राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का अवसर मिलेगा। उक्त वर्णित सभी कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक युवा बांसवाड़ा जिले के मूल निवासी जिनकी आयु 1 अप्रैल-2022 को 15-29 वर्ष हो भाग ले सकेंगे।
जिला कलक्टर ने एक आदेश जारी कर कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों की समिति गठित कर दायित्व सौपे हैं, जिनमें जिला पुलिस अधीक्षक, बांसवाड़ा को 31 मई-2023 को उक्त महोत्सव में पुलिस जाब्ता की व्यवस्था करने को कहा गया है वहीं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् को जिले के सभी बीडीओ एवं ग्राम पंचायतों में प्रचार-प्रसार कर उक्त आयु अनुसार प्रतियोगिताओं में 31 मई तक पंजीयन करवाने, जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक को जिले के सभी 10 ब्लॉक के सीनियर हायर सैकण्डरी स्कूलों में प्रचार-प्रसार कर प्रतियोगिताओं में 27 मई तक प्रतियोगिता हेतु पंजीयन करवाने एवं निर्णायक कार्य के लिए सेक्चरर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये हैं। इसी प्रकार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बांसवाड़ा को 31 मई को महोत्सव में स्वास्थ्य टीम भेजने एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु स्टॉल लगवाने, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग को प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक, दूरदर्शन, आकाशवाणी एवं मीडिया में कार्यक्रम का पूर्ण प्रचार-प्रसार करने के साथ ही जिला खेल अधिकारी, सी.ओ. भारत स्काउट एवं गाइड, सी.ओ. एनसीसी को जिले के सभी 10 ब्लॉक में प्रचार-प्रसार कर उक्त आयु अनुसार प्रतियोगिताओं में 27 मई तक प्रतिभागियों का पंजीयन करवाने हेतु निर्देशित किया है।
आदेश में प्राचार्य राजकीय कन्या महाविद्यालय, बांसवाड़ा, प्राचार्य गोविन्द गुरू महाविद्यालय, बांसवाड़ा, भारती विद्या मंदिर टीटी कॉलेज एवं समस्त प्रिंसिपल निजी महाविद्यालय को महाविद्यालयों में प्रचार-प्रसार कर उक्त आयु अनुसार 27 मई तक प्रतिभागियों का पजीयन कराने के साथ ही समस्त प्रबंधक कोचिंग सेन्टर, महिला अधिकारिता विभाग, केन्द्रीय संचार ब्यूरो, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी, राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परियोजना, कृृषि विज्ञान केन्द्र, डाक विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला रोजगार अधिकारी, जिला उद्योग केन्द्र, जिला परिवहन तथा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आर-सेटी) को जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार हेतु स्टॉल लगवाने की निर्देश दिये गये हैं।
जिला कलक्टर प्रकाशचंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए नोडल अधिकारी जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार मीणा (मो.नं. 9911848793) अथवा ई-मेल एनवायकेबांसवाड़ा एट द रेट जीमेल डॉट कॉम से सम्पर्क किया जा सकता है वहीं प्रतियोगिता का रजिस्ट्रेशन गूगल फार्म से किये जाने लिंक एचटीटीपीएसः//आरबी.जीवी/ओकेई6क्यू क्यूआर कोड स्कैन करके भी आवेदन किया जा सकता है।
जवाहर नवोदय विद्यालय बुडवा में कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु आवेदन 31 मई तक
बांसवाड़ा, 16 मई। जवाहर नवोदय विद्यालय बुड़वा, बांसवाड़ा ने शैक्षणिक सत्र 2023- 24 के कक्षा 11 के रिक्त स्थानों पर प्रवेश के लिए पहली बार 31 मई तक आवेदन मांगे हैं।
जिला कलक्टर प्रकाशचंद्र शर्मा ने बताया कि कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मई से प्रारंभ हो चुकी है जो भी विद्यार्थी सत्र 2022-23 में कक्षा 10 में अध्ययनरत थे या जिन्होंने सत्र 2022-23 में कक्षा 10 मार्च के बाद उत्तीर्ण की है, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहली बार कक्षा 1 में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा होगी। जिन विद्यार्थियों ने आवेदन ऑनलाइन भरे हैं उनकी परीक्षा 22 जुलाई को होगी। जिन विद्यार्थियों का जन्म 01 जून-2006 से 31 जुलाई-2008 के बीच का है वह आवेदन कर सकते हैं। जिन्होंने कक्षा 10वीं सत्र 2022-23 में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से प्राप्त की है वे आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नवोदय विद्यालय बुड़वा में कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं जिसकी अंतिम तिथि 31 मई-2023 है।
सत्र 2022-23 की स्कूटी/छात्रवृŸिा हेतु ऑनलाइन आवेदन की आक्षेपपूर्ति एवं अग्रेषित करने का अंतिम अवसर 22 मई तक
बांसवाडा, 16 मई/ सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि वर्ष 2022-23 हेतु कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी (10 वीं एवं 12 वीं उŸाीर्ण एस.टी. छात्राओं हेतु), देवनारायण छात्रा स्कूटी, मुख्या मंत्री उच्च शिक्षा छात्रावृŸिा, विधवा /परित्यक्ता मुख्य मंत्री संबल योजना इत्यादि छात्रवृŸिा हेतु ऑनलाइन आवेदन किया था उन छात्रों की आक्षेप पूर्ति हेतु छात्रवृŸिा पोर्टल 22.05.2023 तक पुनः खोला जा रहा है। अतः सम्बन्धित छात्र अपने आक्षेप की पूर्ति करते हुए अपने फार्म को सम्बन्धित महाविद्यालय को पुनः अग्रेषित करे। साथ ही सम्बन्धित महाविद्यालय भी ऐसे अग्रेषित फार्म को 27 मई तक जिला नोडल अधिकारी को अग्रेषित करे। सम्बन्धित महाविद्यालय अपने स्तर से विद्यार्थियों से सम्पर्क कर आक्षेप दूर करवाए। उक्त तिथि के पश्चात शेष रहे आवेदन निरस्त समझे जाएगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी विद्यार्थी एवं महाविद्यालय की होगी।
आई0टी0आई0 बांसवाड़ा में सत्र् 2023-24 में प्रवेश प्रारम्भ
बांसवाडा,16मई/ राजकीय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बांसवाड़ा में छब्टज् योजनान्तर्गत प्रवेश सत्र् 2023-24 में केन्दीकृत ऑनलाईन प्रवेश प्रकिया के माध्यम से दसवीं उर्त्तीण व्यवसाय- इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मेकेनिक मोटर (व्हीकल), ड्राफ्समेन सिविल, इलेक्ट्रोनिक्स मेकेनिक, आई.सी.टी.एस.एम., मेकेनिक डिजल, स्टेनों हिन्दी, कोपा एवं आठवीं उर्त्तीण व्यवसाय- वायरमैन, वैल्डर, प्लम्बर, स्वींग टेक्नोलॉजी, ड्राईवर कम मेकेनिक में निर्धारित सीटों के लिए दिनांक 15.05.2023 से ऑनलाईन आवेदन-पत्र ई-मित्र के माध्यम से आंमन्त्रित किये जा रहें है । दसवीं/आठवीं उर्त्तीण अभ्यार्थी आवेदन कर सकतें है । विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय समय पर संस्थान से एवं विभागीय वेबसाईट ीजजचेरूध्ध्सपअमसपीववकेण्तंरंेजींदण्हवअण्पद से प्राप्त कर सकते है।
एक वर्षीय डिप्लोमा इन फायर टेक्नोलोजी और इंडस्ट्रियल सेफ्टी मेंनेजमेंट तथा फायरमैन सर्टिफिकेट
बांसवाडा, 16 मई/आँल इंडिया ईंस्टिट्युट आँफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट(। प्प्स्ैळ),मुम्बई सम्पुर्ण देश के नगर निगमों नगर परिषदों नगर पालिकाओं के क्षमता निर्माण एवं सशक्तिकरण हेतु केंद्र एवं राज्य सरकारों के साथ कार्य करने वाला देश का सबसे पुराना एवं प्रतिष्टित संस्थान हैं। संस्थान द्वारा वर्ष 1999 में स्थापित संस्थान द्वारा चलाये जा रहें कोर्स नगर- निकायों और अग्निशमन विभाग एवं औधौगिक क्षेत्रों में रोजगार संबंधी प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के लियें ख्याति प्राप्त हैं तथा इसी परिपेक्ष्य में आगामी में भविष्य पश्चिमी राजस्थान में स्थापित हो रहीं पेट्रोलियम रिफायनरी में बढतें हुए रोजगार के अवसर को देखते हुए एक वर्षीय डिप्लोमा इन फायर टेक्नोलोजी और इंडस्ट्रियल सेफ्टी मेंनेजमेंट तथा फायरमैन सर्टिफिकेट के कोर्स आरम्भ कियें गयें हैं इन कोर्सो द्वारा संस्थान का मुख्य ध्येय भविष्य में पेट्रोलियम उधोगो के क्षेत्र में और योग्य अग्निशमन कर्मी और औधौगिक कर्मिर्यो की आवश्यकता को पुरा करने हेतु प्रशिक्षणार्थीयों को उचित प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें कुशल और योग्य कर्मी बना कर उन्हें रोजगार प्रदान करवाना हैं।
इस संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त व्यक्ति विभिन्न निकायों, अग्निशमन विभाग,नगर निकाय, नगर परिषद, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग,रेलवे,सेना, जिला परिषद, होटल,खाद्य औषधि विभाग,जिला पूर्ति विभाग,कृषि, सिंचाई, शक्कर कारखाने, पेस्ट कंट्रोल एजेंसी, कचरा प्रबंधन,इंडियन ऑयल, ओएनजीसी, एनटीपीसी, गेल इंडिया,ऑयल इंडिया, थर्मल पावर प्लांट, औद्योगिक क्षेत्र ,रासायनिक कारखाने, शॉपिंग मॉल,शैक्षणिक संस्थान,हॉस्पिटल, सिनेमाघर,पेट्रोल पंप,आदि में नौकरी के अवसर प्राप्त कर सकते हैं । यह संस्थान सभी मानकों पर खरा उतरने वाला संस्थान है संस्थान से प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थी देश भर के विभिन्न निकायों अग्निशमन विभाग के फायरमैन के पदों के अलावा अन्य क्षेत्रों में उच्च पदों पर आसीन हुए हैं द्य उक्त एक वर्षीय डिप्लोमा इन फायर टेक्नोलोजी और इंडस्ट्रियल सेफ्टी मेंनेजमेंट और फायरमैन सर्टिफिकेट कोर्स अवधि 6 माह पूरे अनुशासन के साथ में प्रशिक्षुओं को करवाया जाता है द्य जिसके रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन माध्यम से प्रारम्भ हो चुकें हैं। उपरोक्त विभिन्न कोर्सो में प्रवेश प्रकिया 1 मई 2023 से प्रारम्भ हो चुकें हैं ।
यह संस्थान बिना किसी विशेष प्रचार-सार के रोजगार एवं व्यवसाय प्रशिक्षण में अपनी प्रतिष्ठा द्वारा ख्याति प्राप्त है प्रशिक्षण देने वाले सेवानिवृत एवं अनुभवी मिलिट्री ऑफिसर, चीफ फायर ऑफिसर द्रारा फायरमैन कोर्स करवाया जाता हे
अतः आप के नगर निगम नगर परिषद नगर पालिका के ईच्छुक अभ्यर्थी दुरभाष सं 0291 2771609 मों. 9782778855ध् 6378990037 पर सम्पर्क कर सकते हैं प्रवेश हेतु आँन लाईन आवेदन भी किये जा सकते हैं।
बांसवाड़ा, 16 मई/ मंगलवार प्रदेश में कुछ जिलों में गौवंशीय पशुओं में लम्पी स्किन डिजिज रोग का प्रकोप के लक्षण देखें गये है जिसके मध्यनजर रखते हुए आवश्यक सर्तकता बरतने ।
विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नित्यानन्द पाठक ने जिले की समस्त पशु चिकित्सा संस्थाओं को निर्देश दिये है कि अपने-अपने क्षेत्र मंें पशुपालको से संपर्क बनाये रखे। क्षेत्र में गौवंश/भैंसवंश में रोग प्रभावित पशु में आरम्भ में बुखार , आंख से पानी आना , नाक से स्त्राव आना , मुहं से लार गिरना , चलने फिरने में तकलीफ तथा दुग्ध उत्पादन में कमी , पूरे शरीर पर विशेषकर गर्दन व छाती के आस -पास एवं पैरों में रोग के विशेष लक्षण रूप में कठोर गोल उभार बन जातेे है। शरीर में सूजन आती है।
यह रोग रोगी पशु से अन्य स्वस्थ्य पशु में रोग का प्रसार रक्त चूसन वाले अथवा काटने वाले किटो मच्छर , मक्खी , चिचडों से फैलता है। रोगी पशु के आवागमन से फैलता है।
डॉ. नित्यानन्द पाठक ने पशुपालको को संक्रामक रोग के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिये स्वस्थ्य पशु को संक्रमित पशु से दूर रखे , पशु आवास एवं आस-पास साफ -सफाई , पानी एवं मल-मुत्र एवं गंदंगी एकत्रित न होने दे , पशु बाडें मे अनावश्यक व्यक्तियों का व वाहनो का आवागमन न करे। रोग से संक्रमित पशुओं की सभी आवश्यक जैव सुरक्षा उपायों साबून व सेनिटाईजर का नियमित उपयोग करे , नियमित अन्तराल पर सोडियम हाईपोक्लोराईड का छिडकाव करावें । इस दौरान रोग संक्रमित पशु की मृत्यु होने पर स्थानीय प्रशासन के सहयोग से वैज्ञाानिक विधि से निस्तारण करावें।
डॉ. नित्यानन्द पाठक ने रोग संभावित क्षेत्र में रोग से बचाव हेतू गौट पोक्स वैक्सिन अपने पशुओं को लगवानें के लिये निकटतम पशु चिकित्सा संस्था से संपर्क कर मार्गदर्शन में टीकाकरण कार्य करावें ।
डॉ. नित्यानन्द पाठक ने समस्त संस्था प्रभारियों को जिले में आयोजित मंहगाई एवं अकाल राहत प्रशासन गांवों कें संग शिविरों में उपस्थित पशु पालको , किसानों एवं जनपतिनिधियेा को विभागीय योजनाओं तथा पशु स्वास्थ्य में चिकित्सा व टीकों का महत्व से अवगत करावें। सहायक सूचना अधिकारी ललित कुमार आचार्य ने राहत श्वििरो के माध्यम से विभागिय योजनाओं का पशु पालको को लाभान्वित करे।
