पेपरलीक मास्टरमाइंड शेरसिंह के खिलाफ चालान की तैयारी

सीएचओ और जेईएन का पेपर भी लीक करा चुका था शेरसिंह
उदयपुर। सीनियर टीचर भर्ती के पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड शेरसिंह उर्फ अनिल मीणा और उसकी गर्लफ्रेंड अनिता मीणा के खिलाफ उदयपुर पुलिस और एसओजी की टीम चालान पेश करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि सोमवार को दोनों के खिलाफ चालान पेश कर देगी।
इस बीच पुलिस ने शेरसिंह के पेपर लीक को लेकर और भी खुलासे किए हैं। इससे पहले वह कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर(सीएचओ) और कनिष्ठ अभियंता(जेइएन) परीक्षाओं का पेपर लीक करवा चुका था। यही नहीं वह रेलवे में नौकरियां लगवाने का भी ठेका तक ले लेता था।
पुलिस सूत्रों ने बतया कि सीनीयर टीचर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक से पहले वह साल 2020 में हुई कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर और जूनियर इंजीनियर की पेपर लीक कर चुका था।
शेरसिंह के खिलाफ चार मामला दर्ज
पेपरलीक के मास्टरमाइंड शेरसिंह के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं। इनमें तीन राजस्थान सार्वजनिक परीक्षाा अधिनियम 1992 के तहत पेपर लीक से जुड़े हैं जबकि एक अन्य मामला उसकी गर्लफ्रेंड अनिता मीणा के पति प्रभुसिंह ने जयपुर के झोटवाड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। अनिता मीणा और शेरसिंह की दोस्ती का पता लगने पर पति प्रभुसिंह बेहद नाराज था। इस बात पर शेरसिंह और प्रभुसिंह की अनबन भी हुई। ऐसे में उसने शेरसिंह के खिलाफ मारपीट और डराने—धमकाने का मामला दर्ज कराया। जेईएन परीक्षा का पेपर लीक कराने पर साल 2020 में एसओजी जयपुर ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। जबकि कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर का पेपर लीक कराने का मुकदमा 2022 में सांगानेर में दर्ज हुआ था। ये दोनों पेपर 2020 में हुए थे। तीसरा पेपर लीक मामला सी
रेलवे में नौकरियां भी लगवाता था शेरसिंह
सिरोही जिले के आबूरोड के सरकारी स्कूल में वाइस प्रिंसिपल रहते शेरसिंह मीणा ने पेपर लीक कराने की शुरुआत रेलवे की परीक्षा से की थी। मीणा ने रेलवे में कई लोगों को नौकरियां लगवाई और पेपर बेचकर करोड़ों रुपए कमाए। अपने भाई का भी रेलवे में सिलेक्शन करवाया।
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने पेपरलीक से कमाए करोड़ों रुपयों को प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया है। गौरतलब है कि शेरसिंह ने पेपर लीक के माफिया भूपेंद्र सारण को 80 लाख में पेपर बेचा था। बाद में सारण ने सुरेश ढाका और उसके साले सुरेश विश्नोई के जरिए अभ्यर्थियों को पांच —पांच लाख रुपए में पेपर बेचे थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!