कर्नाटक चुनावों में राजस्थान की स्कीमों की गूंज
उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कर्नाटक चुनावों में राजस्थान की स्कीम को घोषणा पत्र में शामिल किया गया है। अब जहां भी चुनाव होंगे वहां राजस्थान की स्कीम देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पहले कहते थे मुफ्त की रेवड़ियां बांटने से काम नहीं होता, लेकिन कर्नाटक में भाजपा के घोषणा पत्र में ही मुफ्त की रेवड़ियां बांटने का काम किया है। भाजपा की कथनी और करनी में ही फर्क है।
मुख्यमंत्री गुरुवार को डूंगरपुर दौरे पर थे और इस दौरान महंगाई राहत शिविरों का निरीक्षण किया और जनसभा को संबाेधित किया। उन्होंने कहा, राजस्थान की जनता ने जो मांगा उससे ज्यादा दिया है। बांसवाड़ा-डूंगरपुर ने कभी भी संभाग की मांग नहीं की थी, लेकिन फिर भी संभाग बनाकर इस आदिवासी क्षेत्र के विकास का काम किया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव में भी राजस्थान की स्कीम को घोषणा पत्र में शामिल किया गया है। इसके साथ ही अब जहां भी चुनाव होंगे वहा राजस्थान की स्कीम्स देखने को मिलेंगी।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा की प्रधानमंत्री पहले कहते थे, मुफ्त की रेवड़ियां बांटने से काम नहीं होता है, लेकिन कर्नाटक में भाजपा के घोषणा पत्र में ही मुफ्त की रेवड़ियां बाटने का काम किया है। भाजपा की कथनी और करनी में ही फर्क है।
केंद्र ने रोकी डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलाम रेल लाइन
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलाम रेल लाइन के काम को रोकने का काम भाजपा सरकार ने किया है। रेल लाइन का काम शुरू हुआ तब केंद्र और राज्य के बीच 50-50 पर्सेंट का एमओयू हुआ था, लेकिन प्रदेश में सरकारी बदली तो रेल लाइन का काम बंद कर दिया। अब रेल लाइन की लागत भी बढ़ गई है।
मानगढ़ को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करे केंद्र सरकार
सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करे। मोदीजी जब मानगढ़ धाम आए थे तब राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की थी, लेकिन उस समय राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के सीएम को मिलकर प्लानिग करने की बात कहकर टाल दी। अब केंद्र सरकार चुनावों से पहले ये घोषणा करे।
राजस्थान के सीएम बोले— हमारी योजनाओं की बुराई करने वाली भाजपा कर्नाटक में बांट रही रेवड़ियां
