उदयपुर।महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर अजयपाल लाम्बा व जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर उदयपुर विकास शर्मा द्वारा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए हिस्ट्रीशीटर/हार्डकोर बदमाशों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आज दिनांक 02.04.2023 को चन्द्रशील ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, रोशन पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय व मुकेश सांखला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण के नेतृत्व में जिले में समस्त थानों से 177 टीमें बनाई गई। टीमों में 10 वृताधिकारी व समस्त थानाधिकारी सहित 755 पुलिस अधीकारी व जवान शामिल थे।

गठित टीमों द्वारा आज दिनांक 02.04.2023 को जिले में हिस्ट्रीशीटर/हार्डकोर बदमाशों, वांछित अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की धरपकड की कार्यवाही के तहत
दिनांक 02.04.2023 कार्यवाही का विवरणः-
कुल 431 बदमाशों को गिरफ्तार किया।
क्रम गिरफ्तारी का विवरण गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या
01 एन.डी.पी.एस एक्ट/ आबकारी/ आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार 33
02 अवैध खनन में गिरफ्तार 05
03 स्थाई वारंटी/उद्घोषित अपराधी/299 द.प्र.स.ं में गिरफ्तार 27
04 हिस्ट्रीशीटर/हार्डकोर/ईनामी 46
05 जघन्य अपराध में वांछित 06
06 सामान्य प्रकरण में वांछित 44
08 गिरफ्तार 151 जा.फौ. में 270
कुल गिरफ्तार अभियुक्त 431
