वागड़ क्षेत्र के ख्यातनाम साहित्यकारउपेन्द्र “अणु” को आगीवाण सम्मान

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर।- अकादमी सचिव शरद केवलिया ने बताया कि राजस्थानी भाषा का आगीवाण सम्मान प्रदेश के 14 साहित्यकारों को दिया जाएगा इसमें अकादमी द्वारा प्रत्येक को 31,000 रुपयो की राशी से सम्मानित किया जाएगा।
रिषभदेव के उपेंद्र अणु वागड़ी (राजस्थानी) के ख्यातनाम साहित्यकार है जिनकी अब तक 18 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और वे साहित्य की हर विधाओं में लिख चुके हैं। इन्होने मराठी उपन्यास ययाति और धूमिल के बहुचर्चित काव्य संग्रह कल सुनना मुझे का राजस्थानी में अनुवाद किया है। वागड़ी को मंचीय कविताओं के माध्यम से पूरे प्रदेश में स्थापित किया है।

उपेन्द्र “अणु” को उनके उल्लेखनीय योगदान को ध्यान में रखकर प्रथम बार प्रदान किए जाने वाले आगीवाण साहित्यकार सम्मान देने की घोषणा की गई है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!