भीलवाड़ा 13 मार्च। जिला प्रशासन द्वारा आगामी त्योहारो को देखते हुए जिले एवं शहर में धारा 144 लागू करने पर शहरवासियांे में प्रशासन के प्रति जबरदस्त रोष फैलता जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा विधि प्रकोष्ठ से जुड़े अधिवक्ताओं के एक दल ने सोमवार को धारा 144 हटाने की मांग को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मा लाल जाट को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में विगत दिनों धारा 144 की आड में कुछ पुलिस अधिकारियों द्वारा त्यौहार मना रहे बुजुर्गों एवं बच्चों पर की गई लाठीचार्ज में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग की गई है। विधि प्रकोष्ठ की जिला सहसंयोजक एडवोकेट वंदना ने बताया कि विगत 07 मार्च को होली पर्व के दिन शांतिपूर्ण तरीके से होली मना रहे कुछ बुजुर्गों एवं बच्चों पर पुलिस अधिकारी प्रताप नगर थानाधिकारी राजेंद्र गोदारा द्वारा अमानवीय तरीके लाठीचार्ज किया गया। जिससे कइयो को चोटे आई। उन्होने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहा है। हिन्दू त्यौहार आते ही प्रशासन को धारा 144 की याद आती है। जबकि ऐसा समुदाय विशेष के त्यौहारो में प्रशासन को धारा 144 की याद नही आती है। प्रशासन जानबूझकर धारा 144 की आड में शहर का माहौल खराब करना चाह रहा है। धारा 144 लगाया जाना धार्मिक स्वतंत्रता एवं मूलभूत अधिकारों का हनन है। ज्ञापन देने वालों में संयोजक हेमेन्द्र सिंह राणावत,सह संयोजक रामपाल शर्मा,कौशल साहू सहित कई अधिवक्ता गण उपस्थित थें।
भीलवाड़ा में धारा 144 को वापस लेने की मांग,आमजन उतरेगें सड़को पर
