राजेश वर्मा
उदयपुर, 26 फरवरी। राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 के दूसरे दिन रविवार को उदयपुर में एक डमी अभ्यर्थी को हिरासत में लिया गया। उदयपुर में 113 परीक्षा केन्द्रों पर 32 हजार 112 अभ्यर्थियों में से 94 फीसदी ने परीक्षा दी। परीक्षा के चलते प्रदेश के 11 जिलों में रविवार को इंटरनेट बंद रहा, जिनमें उदयपुर भी शामिल था।
कड़ी सुरक्षा के बीच पहली पारी का एग्जाम सुबह साढे़ 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुआ। सुरक्षा के लिए पुलिस जवान तैनात करने के साथ वीडियोग्राफी भी गई। सुबह की पारी के लिए 8.30 बजे से एंट्री बंद कर दी गई। देरी से भी पहुंचे कैंडिडेट्स को सेंटर में प्रवेश नहीं दिया गया। पहली पारी के दौरान हिरणमगरी पुलिस नेसेक्टर 4 स्थित महावीर जैन विद्या संस्थान से जालौर जिले के कृष्णाराम विश्नोई को पकड़ा। वो उदयपुर के झाड़ोल के रहने वाले संजय पारगी के जगह एग्जाम दे रहे था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही हैं।
रीट: उदयपुर में डमी अभ्यर्थी आया पकड़ में, दूसरे दिन 94 फीसदी ने दी परीक्षा
