राजेन्द्र परमार हत्या के मामले में अवैध हथियार देने वाला आरोपी गिरफ्तार

-सुभाष शर्मा
उदयपुर। शहर के  अम्बामाता थाना  अंतरगत गाठ 06.02.23 को प्रार्थी संजय तेली पिता औंकार लाल जी तेली निवासी अमर नगर थाना अम्बामाता जिला उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की किशाम करीब 7 बजे पर मेरा बडा भाई राजेन्द्र परमार जो अपने रेस्टोरेन्ट पीक एण्ड इट रेस्टोरेन्ट से कही जाने के लिए फोरचुनर गाडी के पास गया। उसी वक्त मेरे भाई द्वारा गाडी की फाटक खोलते वक्त पीछे से दो व्यक्ति अचानक आए व मेरे भाई राजेन्द्र परमार के सिर मंे पीछे कि तरफ से जान से मारने कि नियत से गोली मार दी। मेरा भाई मौके पर ही रेस्टोरेन्ट के सामने रोड पर गिर गया। जिससे तुरन्त ही हम अस्पताल ले गये। जहां पर डाॅक्टरों ने मेरे भाई राजेन्द्र परमार को मृत घोशित कर दिया गया। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 68/2023 धारा 302 भादस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

घटना की गम्भीरता को देखते हुए आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकास शर्मा के निर्देशानुसारठाकुर चन्द्रशील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर एवं अभिषेक शिवहरे सहायक पुलिस अधीक्षक वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम के निर्देशन में टीमे गठित की जाकर मुखबीर एवं

तकनिकी सुचना के आधार पर पूर्व में विजय उर्फ सिकरा व प्रीतम सिंह उर्फ बन्टी को गिरफ्तार किया गया था। इसी क्रम में घटना का षडयंत्र रचने वाले एवं हथियार दिलाने में सहायकभंवरलाल पिता भैरूलाल निवासी बोडियाना थाना चन्देरिया जिला चितौडगड व जितेेन्द्र उर्फ अन्ना पिता फकीरचन्द निवासी पिपलौदा थाना पिपलौदा जिला रतलाम मध्यप्रदेश को दिनांक 21.02.23 को गिरफ्तार किया गया था। जितेन्द्र उर्फ अन्ना की निशादेही पर एक टीम गंधवानी मध्यप्रेदश भेजी गई। जहां सेे अवैध हथियार सप्लायर करने वाले तुफानसिंह उर्फ ज्ञानी पिता महिपाल सिंह निवासी ब्लांक कोलोनी गधंवानी थाना गंधवानी जिला धार मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया। करीब चार साल से दोस्ती होने से जितेन्द्र उर्फ अन्ना के कहने पर तुफानसिंह ने तीन पिस्टल व 35 जिन्दा कारतूस दिये थे। जितेन्द्र उर्फ अन्ना ने दिलीप नाथ के कहने पर प्रीतमसिंह उर्फ बन्टी व उसके अन्य साथियांे को ये हथियार दिलाये। मृतक राजु तेली की रैकी करने वाले व अन्य षड़यंत्र रचने वालो की तलाश जारी है।

टीम सदस्यः रविन्द्र चारण थानाधिंकारी, अम्बामाता, दिलीप सिंह प्रभारी जिला स्पेशल टीम, खुमाणसिंह एचसी 120।(विशेष भूमिका), श्रवण कुमार कानि.।(विशेष भूमिका), सवाई सिंह कानि.।(विशेष भूमिका), रिकेंश कानि.।(विशेष भूमिका), गजराज स.उ.नि. साईबर सैल, उदयपुर, लोकेश रायकवाल कानि. साईबर सैल, उदयपुर।

 

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!