भीलवाड़ा: पूज्य पुलक सागर जी महाराज को ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ का निमंत्रण

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

भीलवाड़ा 7 अक्टूबर ।देश भर में चल रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान की सफलता हेतु पूज्य श्री पुलक सागर जी महाराज के चातुर्मास के दौरान सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे प्रवचन कार्यक्रम में गौभक्तों के प्रतिनिधि मंडल द्वारा उन्हें निमंत्रण दिया गया।

इस अवसर पर पूज्य पुलक सागर जी महाराज ने कहा कि धर्म का मूल ही अहिंसा है और गौ माता स्वयं पूजनीय है। गौ माता एवं गौवंश को आवश्यक सम्मान, सुरक्षा एवं संवैधानिक दर्जा दिलाना बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने गौ सम्मान आव्हान अभियान के अंतर्गत प्रार्थना पत्रों पर अधिकतम हस्ताक्षर करने व इस कार्य में अपनी क्षमता अनुसार अधिकतम योगदान करने हेतु प्रेरित किया। प्रतिनिधिमंडल में एडवोकेट सत्यम शर्मा, प्रभात जैन, केदार जागेटिया, बिलेश्वर डाड, कमल कोठारी एवं उज्ज्वल जैन उपस्थित थे।

गौभक्त एडवोकेट सत्यम शर्मा ने बताया कि आगामी 13 अक्टूबर को हरिशेवा वाटिका में इस अभियान की आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन हेतु गौभक्त कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जा रही है जिसमें परम् पूज्य गौभक्त ग्वाल संत श्री गोपालानन्द सरस्वती जी महाराज के आशीर्वचन के साथ महामण्डलेश्वरों व संत महात्माओं का सानिध्य भी प्राप्त होगा।

“गौ सम्मान आह्वान अभियान” के माध्यम से भारत के सम्पूर्ण देशी गौवंश को सुरक्षा, सम्मान, उनकी सेवा और संवैधानिक दर्जा दिलाने हेतु प्राप्त हस्ताक्षरित प्रार्थना पत्र दिसंबर माह में महामहिम राष्ट्रपति महोदया, माननीय प्रधानमंत्री महोदय, महामहिम राज्यपाल महोदय एवं मुख्यमंत्री महोदय को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!