कुराबड़ पंचायत चुनाव प्रभारी बने राजेश चुघ और किशन वाधवानी: कांग्रेस ने सौंपी जिम्मेदारी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। देहात जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री रघुवीर सिंह मीणा के निर्देश पर आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर संगठन में नियुक्तियां की गई हैं।
इसी क्रम में कुराबड़ पंचायत में चुनावी गतिविधियों को गति देने एवं संगठन को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री राजेश चुघ एवं निवर्तमान महासचिव श्री किशन वाधवानी (कालू भाई) को पंचायत प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जिलाध्यक्ष मीणा ने कहा कि दोनों अनुभवी कार्यकर्ता हैं और लंबे समय से पार्टी के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इनकी नियुक्ति से कुराबड़ पंचायत में कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी। नवनियुक्त प्रभारियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!